दा एंगल।
जयपुर।
प्रदेश की राजनीति में आज का दिन बेहद ही महत्वपूर्ण है। अजय माकन का इस बार का दौरा बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजस्थान प्रदेश प्रभारी अजय माकन लगातार प्रदेश में दौरे पर आते रहे हैं। अजय माकन ने इससे पहले प्रदेश के कार्यकर्ताओं से फीडबैक भी लिया था। इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं और नेताओं की नब्ज को भी टटोलने की कोशिश की है। लेकिन इस बार का अजय माकन का मरुधरा का दौरा कुछ खास है। इस बार वे राजस्थान के सियासी हालातों का जायजा लेने आए हैं। प्रदेश प्रभारी राजस्थान के दौरे पर देर रात जयपुर पहुंचे।
सीएमआर में होगी महत्वपूर्ण बैठक
प्रदेश प्रभारी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा से सियासी हालातों के अलावा निकाय और उपचुनावों को लेकर महामंथन किया। वहीं आज दिनभर माकन निकाय और उपचुनावों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसके लिए आज वे सीएमआर में मुख्यमंत्री के साथ एक अहम बैठक होगी। इस बैठक में 4 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा होगी। इस बैठक में इन चारों सीटों के लिए रणनीति पर चर्चा होगी। सीएमआर में, प्रताप सिंह, भंवर सिंह, रघु शर्मा व उदयलाल आंजन शामिल होंगे। इसके अलावा लाखन मीणा, हरिमोहन शर्मा, पुष्पेंद्र भारद्वाज, महेन्द्रजीत मालवीय, धर्मेंद्र राठौड़ भी शामिल होंगे।
प्रदेश के चार जिलों में होंगे उपचुनाव
गौरतलब है कि प्रदेश के सहाड़ा, सुजानगढ़, राजसमंद और वल्लभगढ़ में उपचुनाव होने हैं। खास बात यह है कि इन चार सीटों में से तीन सीटें कांग्रेस के पास हैं तो ऐसे में कांग्रेस के सामने इनको बचाने की चुनौती होगी। साथ ही इन उपचुनाव में पार्टी की जीत से मुख्यंमत्री अशोक गहलोत का कद बढ़ेगा। इसके लिए सीएमआर में खास रणनीति बनाई जाएगी। इसके लिए अधिकांश नेता सीएमआर में पहुंच चुके हैं। साथ ही इस बैठक में मंत्रिमण्डल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर भी चर्चा होगी। राजस्थान में काफी लंबे समय से राजनीतिक नियुक्तियां लंबित पड़ी है। ऐेसे मे सभी की नजर इन बैठकों के ऊपर टिकी हुई है।