Home National 10 लाख के घूसख़ोरी की आरोपी RAS पिंकी मीणा आज बसंत पंचमी...

10 लाख के घूसख़ोरी की आरोपी RAS पिंकी मीणा आज बसंत पंचमी पर करने जा रही हैं शादी

368
0

दी एंगल / जयपुर

10 लाख की घूसखोरी के इल्जाम में गिरफ्तार हुई RAS पिंकी मीणा आज विवाह के बंधन में बंधने जा रही है। पिंकी राजस्थान प्रशासिनिक सेवा की अफसर हैं और वे राजस्थान न्यायिक सेवा अफसर से शाद्दी करने जा रहे हैं। पिंकी मीणा पर 10 लाख की घूसखोरी का इल्जाम हैं. पिंकी पर दौसा में सड़क बनाने वाली कंपनी से 10 लाख की रिश्वत लेने का आरोप हैं। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने 13 जनवरी को दौसा के बांदीकुई में SDM रहते हुए गिरफ्तार किया था। 

RAS पिंकी के साथ दौसा के ये अफसर भी हुए गिरफ्तार

ACB ने पिंकी के अलावा दौसा SDM पुष्कर मित्तल को भी 5 लाख रुपए की रिश्वत लेने के केस में गिरफ्तार किया था। एक दलाल नीरज मीणा की भी गिरफ्तारी हुई थी। इनसे पूछताछ के बाद ACB ने दौसा के तत्कालीन SP मनीष अग्रवाल को गिरफ्तार किया था। ये सभी लोग जेल में बंद हैं।

पिंकी के शादी के कार्ड पर मिली ये चेतावनी

पिंकी ने कार्ड में लिखा है, ‘उतना ही लें थाली में, व्यर्थ ना जाए नाली में’। कार्ड में मेहमानों से मास्क लगाने और कोविड नियमों का पालन करने की अपील भी की गई है। शादी तय होने पर हाईकोर्ट ने 10 फरवरी को उन्हें 10 दिन की अंतरिम जमानत दी थी। पिंकी की शादी की रस्मों की शुरुआत 11 फरवरी से हो गई। वैलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी को लगन टीका हुआ। अब कल 16 फरवरी को चाक भात, बारात का स्वागत के बाद शादी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here