द एंगल
नई दिल्ली।
देशभर में आज किसान रेल रोको आंदोलन कर रहे है। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलनरत किसान अपने आंदोलन को तेज करने में जुटे हुए है। इसी के तहत आज किसान रेल रोक रहे है। ये आंदोलन आज दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक चलेगा।
हालांकि किसान अपना रेल रोको आंदोलन भी शांतिपूर्ण तरीके से ही कर रहे है। किसानों ने पहले रेलों को फूल माला पहनाई और यात्रियों को चाय नाश्ता कराया। इसी के साथ यात्रियों को तीनों कृषि कानूनों के नुकसान भी बताए।
रेल रोको आंदोलन के तहत पुलिस प्रशासन सतर्क
किसानों के रेल रोको आंदोलन को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। दिल्ली, हरियाणा और यूपी से सटे स्टेशनों पर आरपीएफ ने चौकसी बढा दी है। इसके अलावा 20 अतिरिक्त कंपनियां भी तैनात की गई है। रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के डीजी अरूण कुमार ने प्रदर्शनकारियों से अपील की है की वे शांतिपूर्ण प्रदर्शन करे और ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को परेशान ना करें।
85 दिनों से आंदोलनरत है किसान
गौरतलब है की आज 85वें दिन भी किसानों का तीनों कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन जारी है। वहीं किसानों और सरकार की काफी लंबे समय से वार्ता भी नहीं हुई है। इससे पहले जो भी मीटिंग हुई वो सब बेनतीजा ही रही है।
अपने आंदोलन को गति देने के लिए किसान 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर परेड भी कर चुके है जो की कुछ उपद्रवियों के कारण हिंसा के रूप में तब्दील हो गई थी। इसी कारण किसानों के रेल रोको आंदोलन के तहत प्रषासन सुरक्षा व्यवस्था का विषेष ध्यान रख रहा है।