Home National पुडुचेरी में गिरी कांग्रेस की सरकार, मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने दिया इस्तीफा

पुडुचेरी में गिरी कांग्रेस की सरकार, मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने दिया इस्तीफा

400
0
पुडुचेरी में कांग्रेस की अगुआई वाली सरकार गिरी

दा एंगल।
पुडुचेरी।
देश में कांग्रेस की एक और सरकार गिई गई है। पहले मध्यप्रदेश में अब केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में कांग्रेस की अगुआई वाली सरकार गिर गई। मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी बहुमत साबित नहीं कर सके। इसके बाद उन्होंने उपराज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। सरकार गिरने के बाद मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने विधानसभा के विशेष सत्र में कहा कि पूर्व एलजी किरण बेदी और केंद्र सरकार ने विपक्ष के साथ मिलकर सरकार गिराने की कोशिश की। अगर हमारे विधायक हमारे साथ होते, तो सरकार पांच साल चलती।

अल्पमत में आई नारायणसामी सरकार

मुख्यमंत्री नारायणसामी ने कहा, ‘हमने द्रमुक और निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार बनाई थी। इसके बाद हमने कई चुनाव देखे। सभी उपचुनावों में हमने जीत दर्ज की। एक बात साफ हो चुकी है कि पुडुचेरी के लोगों का हम पर भरोसा है।’ उन्होंने कहा कि तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में, हम दो भाषीय प्रणाली का पालन करते हैं लेकिन भाजपा हिंदी को लागू करने की जबरन कोशिश कर रही है।
हाल ही में कांग्रेस के चार विधायकों के इस्तीफे के बाद सरकार पर संकट के बादल गहरा गए थे। इसके बाद उपराज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने सरकार को बहुमत साबित करने को कहा था। फ्लोर टेस्ट से एक दिन पहले ही कांग्रेस और गठबंधन में शामिल डीएमके के एक-एक विधायक ने और इस्तीफा दे दिया, इसके बाद नारायणसामी सरकार अल्पमत में आ गई।

देश भर के सभी कांग्रेसियों ने की सख्त प्रक्रिया

विधानसभा अध्यक्ष का कहना है कि नारायणसामी सरकार बहुमत साबित नहीं कर सकी और सदन की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। विपक्ष के नेता और ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस के संस्थापक नेता एन रंगासामी ने कहा कि कांग्रेस अपने विधायकों को एकजुट रखने में विफल रही। पुडुचेरी में सरकार गिरने के बाद कांग्रेसी नेताओं की सख्त प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने एक बार फिर धन-बल के चलते सत्ता हथियाने की कोशिश की। केंद्र सरकार का काम ही देश में सरकार गिराने का रह गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here