Home National फर्राटा धावक हिमा दास ने संभाला असम में पुलिस उपाधीक्षक का पद,...

फर्राटा धावक हिमा दास ने संभाला असम में पुलिस उपाधीक्षक का पद, नौकरी के साथ जारी रखेंगी खेल करियर

686
0
हिमा दास

The Angle

गुवाहाटी।

देश की स्टार महिला फर्राटा धाविक हिमा दास को आज असम पुलिस में उप अधीक्षक बनाया गया है। इसके बाद हिमा काफी भावुक दिखाई दीं। उन्होंने कहा कि ये उनका बचपन का सपना सच होने जैसा है। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने हिमा को नियुक्ति पत्र सौंपा। खास बात ये है कि सोनोवाल मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में खुद केंद्रीय खेल मंत्री रह चुके हैं। प्रदेश में आयोजित एक समारोह में पुलिस महानिदेशक समेत शीर्ष पुलिस अधिकारी और प्रदेश सरकार के अधिकारी उपस्थित थे।

हिमा दास बोलीं- मां का सपना था कि मैं पुलिस अधिकारी बनकर असम की सेवा करूं

हिमा ने कहा कि वे बचपन से पुलिस अधिकारी बनने का सपना देखती थीं और उनका सपना सच हो गया है। उन्होंने कहा कि यहां लोगों को पता है। मैं कुछ अलग नहीं कहने जा रही। स्कूली दिनों से ही मैं पुलिस अधिकारी बनना चाहती थी और यह मेरी मां का भी सपना था। वे दुर्गापूजा के दौरान मुझे खिलौने में भी बंदूक ही दिलाती थीं। मां कहती थीं कि मैं असम पुलिस की सेवा करूं और अच्छी इंसान बनूं।

हरियाणा की तरह असम को भी खेलों में बेहतर बनाने पर करूंगी काम- हिमा

एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता और जूनियर विश्व चैम्पियन हिमा ने कहा कि वे पुलिस की नौकरी के साथ खेलों में अपना कैरियर भी जारी रखेंगी। उन्होंने कहा कि मुझे सब कुछ खेलों की वजह से मिला है। मैं प्रदेश में खेल की बेहतरी के लिए काम करूंगी और असम को भी हरियाणा की तरह खेलों में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला राज्य बनाने की कोशिश करूंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here