दा एंगल।
हाथरस।
उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति चरमराती जा रही है। आए दिन प्रदेश में चोरी-डकैती, दुष्कर्म और मर्डर की घटनाओें में तेजी आ रही है। पिछले साल हाथरस में चार लोगों ने एक दलित नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। दो सप्ताह के बाद उस नाबालिग लड़की की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद हाथरस में माहौल तनावपूर्ण हो गया था। हाथरस में एक लड़की को पिता को बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत करना भारी पड़ गया। पिता की शिकायत के बाद बदमाशों ने उन पर कई राउंड गोलियां चलाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बेटी की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अपराधी को गिरफ्तार किया है।
मामला तीन साल पुराना
गौरतलब है कि मामला इस प्रकार की तीन साल पहले 16 जुलाई 2018 को लड़की के पिता ने गौरव के खिलाफ घर में घुसकर छेड़खानी का मामला दर्ज कराया था। लड़की के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी गौरव को 15 दिन तक जेल में रखा था। इसके बाद वो जमानत पर बाहर आ गया। इसके बाद से मुकदमा अभी तक चल रहा है। जेल से बाहर आने के बाद से आरोपी गौरव लड़की के पिता से मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा था। लेकिन मृतक ने उसकी बात मानने से इनकार कर दिया। इसके बाद से आरोपी मृतक से रंजिष रखने लगा।
उत्तर प्रदेश के सीएम ने रासुका का दिया आदेश
मामला उत्तर प्रदेश के सासनी थाना क्षेत्र के नौजरपुर गांव का है। जहां पर अमरीश शर्मा अपने खेत में आलू की खुदाई कर रहे थे। इस दौरान चार बदमाशों ने उनको गोली मार दी. गोली लगने से अमरीश गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उनको अस्पताल ले गए। जहां अस्पताल में डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। वहीं बेटी की शिकायत के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी गौरव शर्मा समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोपियों पर रासुका लगाने के आदेश दिए हैं।