Home National तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का भारत बंद आज, देशभर में...

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का भारत बंद आज, देशभर में दिख रहा मिला जुला असर

435
0

द एंगल
नई दिल्ली।
देशभर में आज तीन कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलनरत किसानों का भारत बंद है। यह बंद आज सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा बुलाए गए इस बंद में सरकार से तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की गई है। वहीं किसानों ने कहा की बंद में शामिल होने के लिए किसी से भी जबरदस्ती नहीं की जाएगी।
संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा बुलाए भारत बंद का देशभर में मिला जुला असर दिखाई दे रहा है। कई जगहों पर किसानों ने रेलों को रोक दिया है जिससे आम जनता को काफी परेषानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान भारी मात्रा में पुलिस का जाब्ता भी जगह जगह पर मौजूद है।

राहुल गांधी ने किया समर्थन

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने भी किसानों के भारत बंद का समर्थन किया है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा की भारत का इतिहास गवाह है कि सत्याग्रह से ही अत्याचार, अन्याय व अहंकार का अंत होता है। इसी के साथ उन्होने कहा की यह आंदोलन देश हित में और शांतिपूर्ण हो। गौरतलब है कि किसानों का आंदोलन पिछले चार महीने से अधिक समय से चल रहा है। किसानों की केंद्र सरकार से कई दौरे की बातचीत हो चुकी है, लेकिन सहमति नहीं बनी है।

देशभर में हो रहे प्रदर्शन

देशभर में किसान इसको लेकर कई सभाएं कर रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार को हर हालात में इन तीनों काले कृषि कानूनों को वापस लेने होंगे। जब तक ये कृषि कानून वापस नहीं होंगे तब तक ये आंदोलन जारी रहेगा। कृषि कानूनों को लेकर राजस्थान में भी मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में इसका व्यापक असर दिख रहा है। वहीं राजधानी जयपुर में इसका बिल्कुल भी असर देखने को नहीं मिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here