Home National रोहतक में सीएम मनोहर लाल खट्टर का विरोध, किसान-पुलिस आमने सामने

रोहतक में सीएम मनोहर लाल खट्टर का विरोध, किसान-पुलिस आमने सामने

446
0

The Angle
रोहतक।
केंद्र सरकार की ओर से लाए गए तीन नए कृषि कानूनों का देशभर में जमकर विरोध हो रहा है। किसानों को पिछले तीन महीने से अधिक समय हो गया है सिंघु बाॅर्डर पर धरना देते हुए, लेकिन अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है। किसानों की मांग है कि केंद्र सरकार की ओर से ला गए तीनों कृषि कानूनों को वापस लिया जाए। उनका कहना है कि इन कानूनों से उनकी भूमि पर पूंजीपतियों का कब्जा हो जाएगा। जबकि केंद्र सरकार ने कहा कि इससे किसानों को कोई नुकसान नहीं होगा।

किसान कर रहे सीएम का विरोध

तीन नए कृषि कानूनों का हरियाणा में विरोध जारी है। सीएम मनोहर लाल खट्टर का रोहतक में किसानों ने जमकर विरोध किया। दरअसल, मुख्यमंत्री सांसद अरविन्द शर्मा के पिता की 17वीं में शामिल होने रोहतक आ रहे है। मुख्यमंत्री हवाई मार्ग से रोहतक आ रहे हैं। किसान सीएम के आगमन का विरोध कर रहे हैं। किसान मस्तनाथ विश्वविद्यालय में बनाए गए हेलीपैड की तरफ बढ़ रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें रोका। इस पर पुलिस और किसानों के बीच हिंसक झड़प हो गई है। किसानों के पथराव में पुलिस कर्मी घायल हो गया है। वहीं भड़के किसानों ने बैरिकेड उखाड़ दिए।

इससे पहले कड़ी सुरक्षा के बीच सीएम के हेलीकॉप्टर के लैंडिंग की जगह डेढ़ घंटे में दो बार बदली गई। सीएम के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग की व्यवस्था पुलिस प्रशासन ने बाबा मस्तनाथ मठ परिसर में की। यहां बोहर के किसानो के हंगामे के बाद प्रशासन ने आनन-फानन में हेलीकॉप्टर लैंडिंग की जगह बदल कर पुलिस लाइन परिसर कर दी। इसके बाद सुनारिया पीटीसी सेंटर में हेलीकॉप्टर लैंडिंग की सूचना मिली। वहीं हेलीकॉप्टर लैंड होने के बाद सीएम कैनाल विश्राम गृह पहुंचे।

केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

केंद्र सरकार के तीन कृषि कानून के खिलाफ पहले भी हिसार में किसानों ने प्रदर्षन किया था। हिसार में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के घेराव व किसानों के प्रदर्शन से सबक लेते हुए पुलिस किसी तरह की कोताही बरतने के मूड में नजर नहीं आ रही है। यही वजह है कि सीएम के आगमन से करीब 24 घंटे पहले ही कार्यक्रम स्थल पुलिस ने अपनी निगरानी में ले लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here