Home International Health कोरोना की दूसरी लहर ने तोड़े अब तक के सारे रिकाॅर्ड, सवा...

कोरोना की दूसरी लहर ने तोड़े अब तक के सारे रिकाॅर्ड, सवा लाख से भी ज्यादा मिले नए संक्रमित मरीज, 630 ने गंवाई अपनी जान

321
0

The Angle
नई दिल्ली।
देशभर में कोरोना की दूसरी लहर ने अब तक के सारे रिकाॅर्ड ध्वसत कर दिए है। देश में अब तक के सबसे ज्यादा मरीज मिले है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते दिन में एक लाख 15 हजार 736 कोरोना के नए मरीज मिले है। वहीं 630 मरीजों ने अपनी जान गंवाई है। इसके साथ ही देश में कोविड 19 संक्रमण के कुल मामले बढ़कर एक करोड़ 28 लाख 1 हजार 785 हो गए है और अब तक एक लाख 66 हजार 177 लोगों ने इस संक्रमण के कारण अपनी जान गंवाई है।

कोविड 19 के बढ़ते मामलों को देख दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने आदेश जारी किया है। अदालत ने कहा की अब दिल्ली में हर व्यक्ति को मास्क पहनना जरूरी है। चाहे वह व्यक्ति कार में अकेला ही क्यों ना बैठा हो। बता दे दिल्ली में भी कोविड 19 संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे है। इसलिए मंगलवार को केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में नाईट कफ्र्य के भी आदेश दिए थे। कोविड 19 के बढ़ते मामलों के कारण अब राज्य सरकार काफी सतर्क हो गई है। राज्यों में मास्क को लेकर सख्ती बढ़ाई जा रही है। मास्क नहीं पहनने वालों के चालान भी काटे जा रहे है।

देश में 8 लाख 73 हजार सक्रिय मामले

वहीं देश में अब तक एक करोड़ 17 लाख 92 हजार 135 मरीज कोविड 19 महामारी को मात देकर ठीक हुए है। फिलहाल देश में 8 लाख 73 हजार से अधिक सक्रिय मामले है। जिनमें महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 4 लाख 73 हजार 693 मामले है। वहीं दे में कोविड 19 टीकाकरण अभियान भी तेजी से चलाया जा रहा है। अब तक देश में 8 करोड़ 70 लाख 77 हजार 474 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here