The Angle
नई दिल्ली।
भारत में कोरोना वायरस लगातार रिकाॅर्ड तोड़ रहा है। बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के एक लाख 26 हजार 315 नए मामले सामने आए है। वहीं 685 लोगों ने इस वायरस से अपनी जान गंवाई है। अब देश में कोरोना संक्रमण के कुल आंकडे बढ़कर एक करोड़ 29 लाख 28 हजार 574 हो गए है। वहीं अब तक एक लाख 66 हजार 862 लोग जिंदगी की जंग हार चुके है। फिलहाल देष में कुल एक्टिव केस 9 लाख 10 हजार 319 है।
कोरोना के बढ़ते मामलों को देख घर लौट रहे प्रवासी मजदूर!
कोरोना की दूसरी लहर ज्यादा खतरनाक है। लगातार बढ़ रहे मामलों के कारण देष के कई राज्यों में अस्पतालों की स्थिति भी गंभीर होती जा रही है। कई अस्पतालों में बेड्स और वेंटिलेटर की कमी होने लग गई है। वहीं बढ़ रहे मामलों को देखते हुए लाॅकडाउन के डर से प्रवासी मजदूरों के वापस घर जाने की खबर भी सामने आ रही है। हालांकि फिलहाल कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू ही लगाया गया है।
कोरोना की दूसरी लहर की चपेट में वैसे तो पूरा देश है, लेकिन सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र, दिल्ली, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, पंजाब और तमिलनाडु हैं। इसमें भी महाराष्ट्र और दिल्ली का बहुत बुरा हाल है। पिछले दिन महाराष्ट्र में करीब 60 हजार नए केस सामने आए हैं। बुधवार को महाराष्ट्र में कुल 59907 केस सामने आए। जो पूरे देश में आए मामलों का पचास फीसदी है। महाराष्ट्र में कोरोना बेकाबू है। यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था भी प्रभावित हो रही हैं। हालांकि प्रशासन पुख्ता इंतजाम का दावा कर रहा है, लेकिन राज्य के कई शहरों में अस्पतालों में बेड्स की किल्लत है।
यही स्थिति दिल्ली की भी है। जहां एक दिन में पांच हजार से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। दिल्ली में बुधवार को 5,506 नए मामले दर्ज किए गए हैं। दिल्ली में संक्रमण दर 6 फीसदी से ज्यादा हो गई है। दिल्ली एम्स में ऑपीडी को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है।