Home National राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का निधन,...

राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

346
0

The Angle
नई दिल्ली।

राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का निधन हो गया है। वह कोरोना संक्रमित थे। 86 वर्षीय अजित सिंह की मंगलवार रात को तबीयत बेहद बिगड़ गई थी। उन्हें गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बताया जा रहा था कि फेफड़ों में संक्रमण बढ़ने के कारण उनकी हालत नाजुक हो गई थी।

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बेटे चौधरी अजित सिंह बागपत से 7 बार सांसद और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री रह चुके हैं। चौधरी अजित सिंह की गिनती जाट बिरादरी के बड़े किसान नेताओं में होती थी । उनके निधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई नेताओं ने शोक जताया है।

बड़े किसान नेता में थी गिनती

चौधरी अजित सिंह का कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया। वे 86 वर्ष के थे। चौधरी अजित सिंह की गिनती जाट बिरादरी के बड़े किसान नेताओं में होती थी। अजित सिंह ने अपने राजनीति जीवन में कई पदों पर काम किया। वे एनडीए सरकार में कृषि मंत्री और 2011 में यूपीए सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री भी रहे। अजित सिंह का जन्म 12 फरवरी 1939 को मेरठ के भडोला गांव में हुआ था उन्होंने बीटेक किया था। साथ ही अजित सिंह ने 15 साल अमेरिका में मल्टीनेशनल कंपनी में काम किया।

अपने पिता चौधरी चरण सिंह के कहने पर वापस भारत आए और लोकदल पार्टी को फिर से पुनजीर्वित किया। वे 1986 में पहली बार राज्यसभा पहुंचे। वे 6 बार बागपत सीट से लोकसभा सांसद भी रहे थे. साल 1989 में वह पहली बार कैबिनेट मंत्री बने. उसके बाद साल 1995 , 2001 और 2011 में भी वह वीपी सिंह, नरसिम्हा राव, अटल बिहारी और मममोहन सिंह कैबिनेट मंत्री रहे।

राष्ट्रीय लोकदल की 1997 में की स्थापना

अजित सिंह ने 1997 में राष्ट्रीय लोकदल की स्थापना की। चौधरी अजित सिंह साल 1989 से 90 तक केंद्रीय उद्योग मंत्री रहे. फिर वह कांग्रेस में चले गए. पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में साल 1995-1996 तक वह खाद्य मंत्री रहे. साल 1996 में कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल करके वह लोकसभा पहुंचे। किसानों और जाटों में उनकी अच्छी खासी पैठ थी। उनके निधन पर राजनेताओं ने दुख प्रकट किया हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here