Home Politics भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा- अपने...

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा- अपने पापों पर पर्दा डाल रही है कांग्रेस पार्टी

460
0
BJP state president Satish Poonia (File Image)

The Angle
जयपुर।
राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की संकट की इस घड़ी में कांग्रेस का चरित्र थोड़ा विपरित नजर आया है। ऐसा लगता है कांग्रेस देश के खिलाफ लड़ रही है। विपक्ष के नाते कांग्रेस की भूमिका सकारात्मक होनी चाहिए थी। वहीं पूनिया ने राज्य में चिकित्या व्यवस्था को लेकर कहा की कोरोना की पहली और दूसरी लहर के बीच इतना समय था की राज्य सरकार अपने चिकित्सा के संसाधनों को भरपूर तरीके से स्थापित कर सकती थी, लेकिन अब सवाल यह खडा होता है की फिर भी राजस्थान की चिकित्सा व्यवस्था इतनी लचर क्यों है?

राज्य सरकार ने वैक्सीन को लेकर फैलाई भ्रांतियां

सतीश पूनियां ने कहा की राज्य सरकार ने संकट काल में भी डाॅक्टर्स, नर्सेज की भर्ती नहीं की। पीएचसी और सीएचसी को मजबूत नहीं किया। पीएम केयर फंड से ऑक्सीजन के प्लांट देने के बावजूद भी उसमें जरा भी इजाफा नहीं हुआ। वेंटिलेटर्स कबाड में रख दिए गए। जो सही वेंटिलेटर्स थे उनको किराए पर दे दिए गए। वहीं पूनियां ने कहा की राज्य सरकार ने वैक्सीन को लेेकर भ्रांतियां फैलाई गई थी, लोगों को जागरूक नहीं किया गया है। यहां वैक्सीन चोरी भी हुई, वेस्ट भी हुई, कबाड में भी मिली।

लोगों का ध्यान भटका रही है कांग्रेस

इन सबसे यही लगता है की कांग्रेस के मोदी सरकार विरोधी बयान अपने पापों पर पर्दा डालने जैसे हैं। लोगों का ध्यान भटकाने जैसे हैं, क्या राजस्थान में कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री की नैतिक जिम्मेदारी नही थी कि अस्पताल के दरवाजों पर मरते हुए मरीजों को बचाया जाएं । पूनिया ने कहा की राजस्थान को भारत की सरकार ने अनेकों योजनाओं के जरिए लाभान्वित किया है। लेकिन कुप्रबंधन और वितरण में असंतुलना और असमर्थता राजस्थान सरकार की विफलता के बड़े कारण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here