Home Rajasthan महिला दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम, 8 महिलाओं का हुआ सम्मान

महिला दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम, 8 महिलाओं का हुआ सम्मान

514
0

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेष सहित देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान राजधानी जयपुर में भी विभिन्न कार्यक्रम हुए। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से महिला दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान, दुर्गापुरा पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री ममता भूपेष भी मौजूद रहीं। बड़ी संख्या में स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़ी महिलाएं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं। कार्यक्रम में राज्य स्तरीय महिला शक्ति पुरस्कार कुसुमलता जैन को दिया गया। इसके अतिरिक्त राज्य स्तर पर पहली बार विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली राज्य की विभिन्न जिलों की 8 महिलाओं को राज्य स्तरीय पुरस्कार दिए गए। महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री ममता भूपेष ने महिलाओं को आह्वान किया कि वे सरकारी योजनाओं का भरपूर लाभ उठाएं। विभाग के अधिकारियों को हिदायत दी कि योजनाओं के सुचारु संचालन में कोई लापरवाही नही बरतें। उन्होंने कहा कि महिलाओं को एक जुट होकर अपने अधिकारों को संरक्षण करना होगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here