Home National पंजाब में सियासी घमासान के बीच प्रियंका गांधी से मिले नवजोत सिंह...

पंजाब में सियासी घमासान के बीच प्रियंका गांधी से मिले नवजोत सिंह सिद्धु

364
0
Navjot Singh Sidhu met Priyanka Gandhi

द एंगल
नई दिल्ली।
पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान जारी है। इस बीच नवजोत सिंह सिद्धु ने आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की है। इस बात की जानकारी सिद्धु ने खुद अपने ट्वीटर अकाउंट पर प्रियंका के साथ फोटो साझा करते हुए दी है। वहीं प्रियंका और सिद्धु की मुलाकात को काफी अहम बताया जा रहा है।

नवजोत सिंह से मुलाकात के बाद राहुल-सोनिया से मिलीं प्रियंका

वहीं बताया जा रहा है कि नवजोत सिंह सिद्धु से मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी ने भाई राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सेे भी मुलाकात की है। बीते दिन खबर थी कि नवजोत सिंह सिद्धू की राहुल गांधी, प्रियंका गांधी से मुलाकात हो सकती है. लेकिन खुद राहुल गांधी ने ही साफ किया कि उनकी कोई मीटिंग नहीं है। बुधवार को भी राहुल, प्रियंका के दफ्तरों की ओर से किसी मीटिंग को नकारा गया था, लेकिन इन सबसे इतर बुधवार सुबह प्रियंका और नवजोत सिंह सिद्धू की मुलाकात हुई।

पंजाब में चल रहा है अमरिंदर-सिद्धु के बीच विवाद

पंजाब कांग्रेस के अंदर की कलह पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह आलाकमान की तीन सदस्यीय समिति से दूसरी बार मिलने गए थे। विवाद का मुख्य कारण सिद्धू द्वारा कैप्टन के कामकाज पर सवाल उठाना है। माना जा रहा था कि आलाकमान दोनों को बुलाकर विवाद का निपटारा करेगा, लेकिन हुआ उलट। केवल कैप्टन को ही बुलाया गया और उनकी बात सुनी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here