Home Rajasthan राजस्थान के नागौर में भीषण सड़क हादसा, रामदेवरा से लौट रहे 11...

राजस्थान के नागौर में भीषण सड़क हादसा, रामदेवरा से लौट रहे 11 लोगों की मौत, कई घायल

388
0

The Angle
नागौर।
राजस्थान के नागौर में भीषण सड़क हादसा हो गया है। जिसमें करीब 11 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कई लोग घायल है। घायलों का नोखा के पीबीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

8 लोगों ने मौके पर ही तोड़ा दम

बताया जा रहा है कि क्रूजर गाड़ी में 18 लोग रामदेवरा से दर्शन करने के बाद देशनोक करणी माता के दर्शन करने के लिए जा रहे थे। इस दौरान एक ट्रक ने क्रूजर को टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था की मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई और अन्य ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में 8 महिलाएं और तीन पुरूष है।

पीएम मोदी ने जताया दुख

हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान के नागौर में हुआ भीषण सड़क हादसा अत्यंत दुखद है। जिन लोगों को इस दुर्घटना में जान गंवानी पड़ी है, मैं उन सभी के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जताई संवेदना

वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुख जताते हुए कहा कि नागौर के श्रीबालाजी क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में एमपी लौट रहे 11 दर्शनार्थियों की मृत्यु अत्यंत दुखद है।मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं, ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल दें व दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here