Home National मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का जयुपर दौरा अचानक रद्द

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का जयुपर दौरा अचानक रद्द

721
0
cm ashok gehlot and charanjeet singh channi

THE ANGLE
जयपुर।
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का जयुपर दौरा अचानक रद्द कर दिया गया है। इसका मुख्य कारण उनकी स्वास्थ्य समस्याओं को बताया गया है। बताया जा रहा है कि लखीमपुरखीरी की घटना होने की वजह से पंजाब के सीएम का दौरा रद्द हुआ है। चरणजीत सिंह चन्नी का आज 11 बजे जयपुर आने का कार्यक्रम था और करीब सवा तीन घंटे जयपुर रुकने का कार्यक्रम भी था। मंगलवार सुबह सामान्य प्रशासन विभाग को पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री चन्नी का जयपुर दौरा रद्द होने की सूचना दी। चरणजीत सिंह चन्नी के आगे भी जयुपर दौरे की कोई तारीख नहीं दी गई अभी तक।

किसानों को कुचलकर मारने की घटना होने के बाद, किसानो से मिलने पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को कल यूपी पुलिस ने लखीमपुरखीरी जाने से रोक दिया था। जिसके बाद वो धरने पर बैठ गई थीं। कांग्रेस आज देश भर में प्रियंका को रोकने और किसानों को केंद्रीय मंत्री के बेटे की जीप से कुचलकर मारने की घटना के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में पंजाब सीएम चन्नी जयपुर आकर सीएम निवास पर भोज में शामिल होते तो यह गलत रूप से लिया जाता। यह मैसेज राजस्थान और पंजाब दोनों मुख्यमंत्रियों के लिए सही नहीं नज़र नहीं आता। बताया जा रहा है कि इसी वजह से सीएम चन्नी ने जयपुर दौरा रद्द किया है। अचानक चन्नी के जयपुर दौरे रद्द होने से सियासी हलकों में चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्विटर द्वारा भोज रद्द करने की घोषणा की

सीएम अशोक गहलोत ने ट्विटर द्वारा लखीमपुर खीरी की घटना का जिक्र करते हुए सीएम चन्नी के सम्मान में दिया जाने वाला भोज रद्द करने की घोषणा की है। गहलोत ने लिखा- AICC ने जो दो दिन का प्रोग्राम दे दिया है, लखीमपुर खीरी में दुखद घटना हुई है, आठ किसान मारे गए हैं। उसे लेकर देशभर में आक्रोश है। उत्तरप्रदेश की प्रभारी महामंत्री प्रियंका गांधी जी को भी वहां पर डिटेन किया हुआ है। साथ ही 5-6 अक्टूबर को एआईसीसी ने किसानों के साथ में एकजुटता दिखाने के लिए देशभर में धरने-प्रदर्शन का आह्वान किया है। इन परिस्थितियों में पंजाब सीएम का राजस्थान दौरा और उनके सम्मान में मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित लंच कार्यक्रम रद्द हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here