Home National यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का ये बड़ा ऐलान आसान बनाएगा विधानसभा...

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का ये बड़ा ऐलान आसान बनाएगा विधानसभा चुनाव में जीत

443
0
यूपी कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करतीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

The Angle

लखनऊ।

कांग्रेस अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जहां यूपी में सॉफ्ट हिंदुत्व का सहारा ले रही थी, वहीं अब पार्टी ने एक और मुद्दे को हवा देना शुरू कर दिया है। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. यहां उन्होंने कहा कि आज सत्ता में नफरत का बोलबाला है, उसको बदलना चाहती हूं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इसे महिलाएं ही बदल सकती हैं। अगर देश को जातिवाद और धर्म की राजनीति से निकाल कर समता की राजनीति की ओर ले जाना है, तो महिलाओं को आगे आना पड़ेगा।

प्रियंका गांधी बोलीं- बस चलता तो 50 फीसदी टिकट महिलाओं को देती

कांग्रेस नेता ने कहा कि आज हमने तय किया है कि यूपी के आने वाले विधान चुनाव में कांग्रेस पार्टी 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देगी। यूपी की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी तो राष्ट्रीय तौर पर भी बढ़ेगी। मैं इस वक्त यूपी की इंचार्ज हूं। जो महिलाएं हैं वो एकजुट होकर एक फोर्स नहीं बन रही हैं। उनको भी जातियों में बांटा जा रहा है। सोच ये है कि महिलाओं को जाति और प्रदेश से ऊपर उठकर एक साथ लड़ना है। उन्होंने आगे कहा कि अगर मेरा बस चलता तो महिलाओं को 50 प्रतिशत टिकट देती। ये एक प्रोसेस होता है और शुरुआत होती है। मुझे कोई बुराई नहीं लग रही है। हमें प्रत्याशी मिलेंगी और लड़ेंगी भी। मीडिया से बातचीत में उन्होंने यह भी कहा कि पुरुषों से ज्यादा बेहतर नेतृत्व क्षमता महिलाओं में होती है।

ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे कांग्रेस के दोनों नारे

वहीं खुद के चुनाव लड़ने पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि ये निर्णय मैंने अभी नहीं लिया है, अभी वक्त है। ये फैसला महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए है। इसके पीछे कोई राज नहीं है। इस मौके पर कांग्रेस ने नया नारा भी दिया, ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं। जबकि कुल टिकटों में से 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने को लेकर नारा दिया #40 की शक्ति। खास बात ये है कि इसके कुछ समय बाद ही ट्विटर पर ये दोनों नारे हैशटैग के रूप में ट्रेंड करने लगे।

महिला मतदाताओं को रिझाने के लिए कांग्रेस ने खेला दांव

यहां यह समझना जरूरी है कि आखिर कांग्रेस ने इतना बड़ा फैसला क्यों लिया है। इसके संबंध में चर्चाएं हैं कि अगर कांग्रेस इस चुनाव को जीतती है, तो शायद प्रियंका गांधी को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। ये पहला मौका होगा जब गांधी परिवार का कोई सदस्य राज्य इकाई के लिए चुनाव लड़ेगा। वहीं इसकी एक दूसरी वजह ये भी मानी जा रही है कि यूपी में करीब 14 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें से करीब 6.3 करोड़ महिला वोटर्स हैं, जबकि 7.7 करोड़ पुरुष मतदाता हैं। यानि अगर कांग्रेस इस मतदाता वर्ग को साधने में सफल रहता है, तो उसके लिए सत्ता तक पहुंचने की राह काफी आसान हो जाएगी।

यहां सुनिए और भी क्या कुछ कहा प्रियंका गांधी ने देश की आधी आबादी को लेकर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here