THE ANGLE
हरयाणा।
आज हरियाणा के तोशाम तहसील के भिवानी के दादम खनन क्षेत्र में पत्थर की खदान का एक हिस्सा श्रमिकों पर गिरने से तीन श्रमिक की मौत हो गई और कम से कम दो व्यक्तियों के घायल होने की सुचना है। सूत्रों के अनुसार इस हादसे में 20 से 25 लोगों के फसने की आशंका है। बताया जा रहा है की यह घटना भूस्खलन के कारण हुई है। अधिकारियों की ओर से अभी तक भूस्खलन के लिए कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जताया दुख, कहा-प्रशासन के लगातार संपर्क में बना हुआ हूं…
आधा दर्जन से ज्यादा वाहन और चार से पांच लोग फंसे हुए हैं और बचाव कार्य जारी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्विट कर कहा, “भिवानी में दादम खनन क्षेत्र में दुर्भाग्यपूर्ण भूस्खलन दुर्घटना से दुखी हूं। मैं त्वरित बचाव अभियान और घायलों को तत्काल सहायता सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय प्रशासन के लगातार संपर्क में बना हुआ हूं।” वहीँ, हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल घटनास्थल पर पहुंच गए जहां भूस्खलन हुआ है। उन्होंने कहा, “कुछ लोगों की मौत हुई है।
खनन के दौरान पहाड़ दरका, पहाड़ दरकने से गिरे सैकड़ों टन वजनी पत्थर
अभी सटीक आंकड़े नहीं बताए जा सकते। डॉक्टरों की एक टीम आ गई है। हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाने की कोशिश करेंगे।” कुछ चश्मदीदों ने कहा कि कुछ दिन पहले खनन गतिविधियां रोक दी गई थीं, लेकिन पत्थर की खदानों के ढहने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। बताय जा रहा है की खनन के दौरान पहाड़ दरक गया था। फिलहाल मजदूरों के शव निकाले गए हैं। पहाड़ दरकने से गिरे सैकड़ों टन वजनी पत्थरों के नीचे कई पोकलेन मशीनें, ट्रक और अन्य वाहन भी दब गए। बड़े-बड़े पत्थर गिरने के कारण उन्हें हटाने में दिक्कत आ रही है। पत्थरों को ड्रिल मशीन से काटकर हटाने का प्रयास प्रशासन कर रहा है।