Home International यूक्रेन ने भारत से मांगी मदद, पीएम मोदी से मामले में हस्तक्षेप...

यूक्रेन ने भारत से मांगी मदद, पीएम मोदी से मामले में हस्तक्षेप करने की गुजारिश

346
0

The Angle
नई दिल्ली।
रूस ने आज सुबह यूक्रेन पर हमला बोल दिया है। अब तक इस युद्ध में कई सैनिकों की मौत हो गई है। रूस तीन तरफ से यूक्रेन को घेर चुका है। वहीं रूस के हमले के बीच यूक्रेन ने भारत से मदद मांगी है। यूक्रेन के राजदूत ने पीएम नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप करने की गुजारिश की है। यूक्रेन के राजदूत इगोर पोलिखा ने कहा कि भारत और रूस के संबंध अच्छे है। नई दिल्ली (भारत) यूक्रेन-रूस विवाद को कंट्रोल करने में अहम योगदान दे सकता है। इगोर पोलिखा ने कहा कि हम पीएम नरेंद्र मोदी से गुजारिश करते हैं कि वह तत्काल रूस के राष्ट्रपति पुतिन और हमारे राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से संपर्क करें।

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को भारत लाने के प्रयास जारी

यूक्रेन में भारतीय राजदूत ने कहा है कि कीव में इंडियन एम्बेसी बंद नहीं होगी। यह पहले की तरह काम करती रहेगी। वहीं, विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन ने कहा- विदेश मंत्रालय यूक्रेन से छात्रों सहित लगभग 18,000 भारतीयों को वापस लाने के लिए कदम उठा रहा है। यूक्रेन में हवाई क्षेत्र बंद है इसलिए भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

इस बीच प्रधानमंत्री मोदी ने आज शाम उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर और कैबिनेट सचिव और अन्य लोग मौजूद रहेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रूस-यूक्रेन जंग पर कहा कि स्थिति विषम है, इसमें कोई दो राय नहीं है। भारत शांति चाहता है, बातचीत के द्वारा इसका हल निकाला जाना चाहिए। युद्ध की स्थिति नहीं पैदा होनी चाहिए।

हमले के बाद कीव का एयरपोर्ट हुआ बंद

विदेश मंत्रालय का दिल्ली में मौजूद कंट्रोल रूम अब 24×7 काम करेगा। यहां से यूक्रेन में फंसे भारतीय स्टूडेंट्स, नागरिकों की मदद की जाएगी। यूक्रेन से अब तक एअर इंडिया की दो फ्लाइट्स भारतीय लोगों को लेकर लौटी हैं। तीसरी फ्लाइट अब जानी थी, लेकिन यूक्रेन की राजधानी कीव का एयरपोर्ट रूसी हमले के बाद बंद हो गया है। इसलिए उस फ्लाइट को खाली हाथ रास्ते से ही वापस लौटना पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here