Home Crime सुशांत सिंह राजपुत मामले में एक और खुलासा, रिया पर लगा बड़ा...

सुशांत सिंह राजपुत मामले में एक और खुलासा, रिया पर लगा बड़ा आरोप

399
0
Sushant Singh Rajput and Rhea Chakraborty (file pic)

The Angle
एंटरटेंमेंट।
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपुत मामले में एक बडा खुलासा सामने आया हैं। बुधवार को एनसीबी की चार्जशीट में रिया चक्रवर्ती का नाम सामने आया है। एनसीबी का कहना है की रिया चक्रवर्ती ने ही सुशांत को ड्रग्स दिया था और ड्रग्स के लिये उकसाया भी था। साथ ही रिया पर ड्रग्स सप्लाई करने का भी आरोप है। चार्जशीट में रिया के साथ साथ उसके भाई शोविक का भी नाम शामिल है। एनसीबी ने रिया और उसके भाई के समेत 35 लोगों पर ड्रग्स सप्लाई करने का चार्ज लगाया है। सुत्रो के मुताबिक पता चला हे कि रिया ने सैमुएल मिरांडा, शोविक चक्रवर्ती और दीपेश सावंत और अन्य लोगों से कई बार गांजे कि डिलीवरी ली है। 27 जुलाई को इस केस की कोर्ट में सुनवाई होगी। अगर रिया दोषि साबित हुई तो उन्हे 10 साल कि सजा हो सकती है।

14 जून 2020 को मृत पाए गए थे सुशांत

गौरतलब है की 14 जुन 2020 को अभिनेता सिंह की बॉडी मुंबई स्थित उनके फ्लैट में मिली थीं। 25 जुन 2020 को छानबिन के दौरान पहली रिपोर्ट में पाया गया की अभिनेता की मौत दम घुटने से हुई थी। यह एक सुसाइड था। रिया और सुशांत दोनो लिवइन रिलेशन में रहते थे। वहीं सुशांत के परिवार ने रिया और उसके परिवार पर आरोप लगाया था। अभिनेता के पिता के.के. सिंह ने पटना में रिया और उसके परिजनों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई थी। अभिनेता की मौत से जुडे अन्य कारणों के चलते एनसीबी ने टीवी, बाॅलीवुड इंडस्ट्री में नशीले पदार्थो की भी जांच शुरु कर दी गई और इस मामले में सितंबर 2020 को रिया को गिरफ्तार भी किया था। 7 अक्टुबर 2020 को रिया को जमानत मिली और बाॅम्बे हाईकोर्ट ने कहा मुंबई से बाहर जाने की इजाजत नहीं है। इसके बाद से लगातार इस मामले में जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here