Home National कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे भोपाल और चंडीगढ़ के दौरे...

कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे भोपाल और चंडीगढ़ के दौरे पर

265
0

द एंगल

नेशनल.

कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे आज भोपाल और चंडीगढ़ के दौरे पर रहेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रअध्यक्ष चुनाव से पहले भोपाल और चंडीगढ़ में अपने सहयोगियों और एमपी, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के पीसीसी प्रतिनिधियों से मिलेंगे। खड़गे ने ट्वीट कर कहा कि उनकी चिंताओं को सुनकर और उनके सुझावों पर अमल करने से पार्टी को लोगों के साथ गहरा संबंध बनाने में मदद मिलेगी।

दिग्विजय सिंह ने मल्लिकार्जुन खड़गे को वॉट देंने कि अपिल की

बता दें कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है। वहीं अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे आज भोपाल पहुंच रहे हैं। जहां वे मध्य प्रदेश के 502 वोटर्स से अपने पक्ष में मतदान की अपील करेंगे। खड़गे भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं एवं निर्वाचित प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। जिसके बाद दोपहर करिब 1 बजे कांग्रेस मुख्यालय पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे गा भोपाल में स्वागत करता हुं। साथ ही दिग्विजय सिंह ने 17 अक्टूबर 2022 को होने वाले कॉंग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए सभी मतदाता भाईयों व बहनों से मल्लिकार्जुन खड़गे को मत देंने कि अपिल की । इतना ही नहीं इस पद के दूसरे दावेदार शशि थरूर का भी इसके दो दिन बाद यानि 14 अक्टूबर को भोपाल में आगमन होगा।

चंडीगढ़ के 517 प्रदेश काग्रेंस प्रतिनिधियों के साथ करेंगे बैठक

इसके बाद मल्लिकार्जुन खड़गे चंडीगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे यहां शाम को करीब 5 बजे सेक्टर-35 में CTCC में शाम को होने वाली मीटिंग में शामिल होंगे।  मीटिंग में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के 517 प्रदेश काग्रेंस प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद प्रदेश प्रतिनिधियों को मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा संबोधित किया जाएगा, जिसमें वह आने वाले वर्षों में पार्टी के लिए अपने दृष्टिकोण और भावी कार्यक्रमों का अनावरण करेंगे। चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की का कहना है कि चंडीगढ़ कांग्रेस के इतिहास में यह पहली बार है कि इतने महत्वपूर्ण गणमान्य नेता चंडीगढ़ कांग्रेस भवन में एक साथ आ रहे हैं। इस आयोजन को भव्य रूप देने के लिए स्थानीय कांग्रेसी बड़े उत्साह से तैयारियां कर रहे हैं। बैठक के बाद खड़गे शाम 5 बजे प्रेस वार्ता को भी संबोधित करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here