Home International जापान में चल रहा है #KuTooअभियान

जापान में चल रहा है #KuTooअभियान

548
0
अभी तक मी टू कैम्पेन सुर्खियों में था, इस अभियान के तहत दुनियाभर की महिलाओं ने अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाई थी। अब एक और अभियान है जों चर्चा में है, और वो है जापान में चल रहा #KuTooअभियान। दरअसल, जापान के कार्यालयों में महिलाओं को हील्स पहना अनिवार्य कर दिया गया हैं। हाई हील के कारण कई बार महिलाओं को कई तरह की शारीरिक परेशानी भी होती है। जापान टाइम्स के अनुसार, इसी के विरोध में महिलाओं ने सोशल मीडिया पर यह अभियान शुरू किया है। दफ्तरों में अनिवार्य ड्रेसकोड और महिलाओं के लिए हाई हील्स अनिवार्य रहने के विरोध में यह अभियान चलाया जा रहा है।
हाई हील्स के विरोध में महिलाओं का तर्क है कि इससे एड़ी में दर्द, कमर दर्द जैसी कई शारीरिक तकलीफों से भी गुजरना पड़ता है। महिलाओं ने इसके विरोध में लिखा, ‘जूते पहनने की बाध्यता नहीं होनी चाहिए। यह एक तरह की औरतविरोधी मानसिकता है, जिसमें महिलाओं को स्वास्थ्य की अनदेखी कर हाई हील्स पहनने पड़ते हैं।’

जापान में ड्रेसकोड और हाई हील्स के खिलाफ चलाए जा रहे इस अभियान को सोशल मीडिया पर काफी समर्थन मिल रहा है।

जापान के दफ्तरों में महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए ही ड्रेसकोड अनिवार्य है। पुरुषों को भी फॉर्मल ड्रेसकोड के साथ क्लीनशेव रहना अनिवार्य है। महिलाओं के ड्रेसकोड में हाई हील्स भी अनिवार्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here