Home Politics प्रदेश कांग्रेस संगठन में हर 3 महीने में जिला और 6 महीने...

प्रदेश कांग्रेस संगठन में हर 3 महीने में जिला और 6 महीने में प्रदेश स्तर पर बैठक बुलाना जरूरी

52
0
प्रदेश कांग्रेस संगठन में हर 3 महीने में जिला और 6 महीने में प्रदेश स्तर पर बैठक बुलाना जरूरी

The Angle

जयपुर।

प्रदेश कांग्रेस में निष्क्रिय बैठे पदाधिकारियों की कुर्सी खतरे में नजर आ रही है। दरअसल कांग्रेस संगठन को लेकर प्रदेश नेतृत्व की नई गाइडलाइन बनाई गई है। इसके अनुसार अब हर 3 महीने में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक बुलाना अनिवार्य होगा। इसी तरह हर 2 माह में प्रदेश की सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को भी अपने पदाधिकारियों की बैठक बुलानी जरूरी होगी।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा ने जारी किए दिशा निर्देश

पार्टी संगठन में मंडल स्तर पर भी हर महीने अनिवार्य रूप से बैठक बुलानी होगी। वहीं हर 6 माह में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक होगी। इस संबंध में आज संगठन की बैठक के बाद PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। जानकारी के मुताबिक बैठक बुलाने के संबंध में जारी किए गए दिशा निर्देशों का उल्लंघन किए जाने पर प्रदेश नेतृत्व संबंधित इकाई से जवाब तलब करेगा। वहीं इसके बाद उस इकाई के पदाधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here