The Angle
जयपुर।
भजनलाल सरकार प्रदेश के प्रगतिशील किसानों को उन्नत कृषि के प्रशिक्षण के लिए विशेष भेजने की तैयारी में जुट गई है। माना जा रहा है कि करीब 12 साल बाद प्रदेश का प्रगतिशील किसान विशेष में प्रशिक्षण लेगा। सरकार नालेज एनहांसमेंट प्रोग्राम के तहत पहले चरण में 100 किसानों को विदेश भेजगी। किसान किस प्रकार आवेदन कर सकेगा और किसान का चयन कैसा होगा।
100 प्रगतिशील किसानों को विदेश में दिलाया जाएगा प्रशिक्षण
प्रदेश के किसानों की क्षमता वृद्धि के लिए नॉलेज एनहांसमेंट प्रोग्राम के तहत 100 प्रगतिशील युवा किसानों को विदेश में प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। चयन के लिए जारी खंडवार आवंटित लक्ष्य में से 75 प्रतिशत किसानों का चयन होगा और बाकी 25 प्रतिशत किसानों को चयन राज्य सरकार के स्तर पर किया जाएगा। किसानों के चयन के लिए 10 कृषि संभागों में उच्च कृषि तकनीक की संभावनाओं के मद्देनजर संभागवार लक्ष्य तय किए गए हैं। इसमें अजा, अजजा और महिला किसानों को भी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही 20 दुग्ध उत्पादकों/पशुपालकों का चयन भी किया जाएगा।
भजनलाल सरकार देने जा रही किसानों को मौका
किसान को सूक्ष्म देश में उन्नत खेती और कम पानी में उन्नत खेती का प्रशिक्षण देने के लिए विशेष भेजा जाएगा। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने किसानों को विदेश भेजने की बात की थी, लेकिन किसान इंतजार करते ही रह गए। अब भजनलाल सरकार किसानों को यह मौका देने जा रही है। उम्मीद है कि अगले साल प्रदेश के 100 प्रगतिशील किसान विदेश में कृषि का प्रशिक्षण लेंगे और जब लौटेंगे तो यहां के लाखों किसानों को उन्नत तकनीक की जानकारी भी देंगे।