Home Politics प्रियंका ने कहा- मोदी दुनिया में घूमे, पर अपने ही क्षेत्र के...

प्रियंका ने कहा- मोदी दुनिया में घूमे, पर अपने ही क्षेत्र के लिए उन्हें समय नहीं मिला

556
0

अयोध्या. प्रियंका गाँधी फैजाबाद के कुमारगंज से अयोध्या के हनुमानगढ़ी तक 47 किलोमीटर का रोड शो कर रही हैं। इस दौरान प्रियंका ने जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार पर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा, मोदी, अमेरिका-चीन समेत पूरी दुनिया में हर जगह घूम आए, लेकिन उन्हें अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में जाने का वक्त नहीं मिला। आपने कांग्रेस की सरकार देखी है। कांग्रेस की सरकार ने आपको मनरेगा दिया। जब मनरेगा कांग्रेस की सरकार ने बनाया था, तो मकसद था कि हर परिवार को 100 दिन का रोजगार मिलना तय हो। मोदीजी आए तो उन्होंने कहा कि मनरेगा जैसी योजना के लिए पैसे नहीं हैं।

प्रियंका के तीन दिवसीय उत्तरप्रदेश दौरे का शुक्रवार को आखिरी दिन है। वे सुबह रायबरेली से सड़क मार्ग से फैजाबाद पहुंचीं। इस दौरान अमेठी में उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। प्रियंका रोड शो के दौरान चार जगह नुक्कड़ सभाएं और नौ जगह कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगी। अयोध्या, भाजपा की सत्ता का केंद्र है। ऐसे में वे यहां करीब साढ़े पांच घंटे रहेंगी। रोड शो की कमान कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री संभाल रहे हैं। प्रियंका ने 18 मार्च को प्रयागराज के मनैया घाट से गंगा यात्रा की शुरूआत की थी। इस दौरान उन्होंने सॉफ्ट हिंदुत्व के जरिए भाजपा को घेरा। उन्होंने संगम पर बड़े हनुमान की पूजा-अर्चना की तो अक्षयवट के दर्शन किए थे। प्रियंका ने बोट यात्रा कर मंदिर से लेकर मजार पर गई थी। गांधी-नेहरू परिवार से 2016 में राहुल ने अयोध्या का दौरा किया था और अब प्रियंका पहुंचीं हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here