Home Rajasthan उफ्फ! तपाने लगी गर्मी….

उफ्फ! तपाने लगी गर्मी….

तापमान में हुई बढ़ोतरी

573
0
गर्मी
जयपुर।
बीते तीन दिन से प्रदेश में गर्मी बढ़ी है। राजधानी जयपुर के तापमान(jaipur temperature) में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। प्रदेश में तीन दिन से पड़ रही तेज गर्मी ने लू का रूप धारण कर लिया है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी। वहीं लू और गर्म हवा के थपेडे भी आमजन को परेशान कर सकते है।  रविवार को सुबह से ही तेज गर्मी ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया। तेज गर्मी हाेने से लू का दौर शुरू हो गया है।
ये रहा तापमान
प्रदेश में सर्वाधिक तापमान चूरू में बताया गया है। चूरू में तापमान 42 डिग्री पार कर गया है। जयपुर का तापमान 40 डिग्री रहा है। प्रदेश के अधिकतर शहरों का तापमान चालीस के आस-पास रहा है। पूरे प्रदेश में तेज गर्मी और लू का दौर शुरू हो गया है। बाडमेर में 41डिग्री, कोटा में 40.4, जोधपुर 40.2, अजमेर 39 रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here