Home National देश में सुख-शांति के लिए दौड़ेगी राजस्थान की सूफिया

देश में सुख-शांति के लिए दौड़ेगी राजस्थान की सूफिया

542
0

जम्मू : देश में मानवता, भाईचारे और कश्मीर में शांति की कामना लिए राजस्थान की अल्ट्रा रनर सूफिया खान 21 अप्रैल से कश्मीर से कन्याकुमारी तक दौड़ेंगी। चार हजार किलोमीटर के इस सफर में सूफिया हर रोज 50 किलोमीटर का सफर तय करेंगी। कश्मीर की शांति के लिए दौडने वाली सूफिया का उद्देश्य देश की सबसे फर्राटेदार महिला धावक बनकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करवाना है। राजस्थान के अजमेर की 33 वर्षीय सूफिया की दौड़ का मुख्य उद्देश्य मानवता, भाईचारे और कश्मीर में शांति की बहाली की कामना है।

उन्होंने कहा कि अपनी इस दौड़ के दौरान वह रास्ते में मिलने वाले हर धर्म, जाति के लोगों से मिलकर उन्हें मानवता का संदेश देना चाहेंगी। भारत देश विभिन्न धर्म और संस्कृतियों से मिलकर बना है। भौतिक सुख की प्राप्ति के लिए आज इंसान नैतिक मूल्यों, भाईचारे और अपनी संस्कृति से दूर होता जा रहा है जो भविष्य के लिए अच्छा संकेत नहीं है। उड्डयन इंडस्ट्री में पिछले 10 वर्ष से कार्यरत सूफिया का कहना है कि कामकाज की व्यस्तता के कारण स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा था। इसी को मद्देनजर उन्होंने फुर्सत के क्षणों में वर्ष 2017 से दौडना शुरू किया और आज तक दौड़ रही हैं। जब कभी भी उन्हें बीच-बीच में समय मिलता है वह दौड़ पड़ती हैं ताकि अपने आप को चुस्त और तंदुरुस्त रखा जा सके। मार्च 2018 में सूफिया 16 दिन में 720 किलोमीटर का सफर सबसे तेजी से दौड़कर तय करने वाली पहली महिला धावक बनी थीं। उनकी इस उपलब्धि का यह रिकॉर्ड इंडिया बुक ऑफ रिकॉडर्स में शामिल हो गया है। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके लिए उन्होंने अपनी नौकरी भी छोड़ दी और घरवालों से मिले सहयोग के कारण वह मौका मिलने पर देश की आन, बान और शान के लिए दौड़ पड़ती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here