Home International पाकिस्तान ने 100 भारतीय कैदीयों को किया रिहा, अभी 160 कैद में...

पाकिस्तान ने 100 भारतीय कैदीयों को किया रिहा, अभी 160 कैद में है

504
0
पाकिस्तान ने 100 भारतीय कैदियों को सोमवार को रिहा किया ये सभी कैदी अपनी सजा पूरी कर चुके थे। अमृतसर स्थित अटारी-वाघा सीमा के रास्ते सभी भारतीय कैदी अपने वतन लौट आए हैं। बता दें कि हाल ही में पाकिस्तान ने 360 भारतीय कैदियों को रिहा करने का एलान किया था।
इन मछुआरों को पाकिस्तान की जल सीमा में घुसने और अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमाओं के उल्लंघन पर गिरफ्तार किया गया था। विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने रविवार को कहा था कि सोमवार को मछुआरों को भारत को सौंपा जाएगा। दूसरे चरण में 15 अप्रैल को अन्य 100 मछुआरों को रिहा किया जाएगा।  22 अप्रैल को 100 और 29 अप्रैल को बाकी बचे 60 कैदी रिहा किए जाएंगे। सद्भावना भाव से हमने यह फैसला किया है, उम्मीद है भारत की ओर से भी इसी तरह का व्यवहार होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here