Home Politics राहुल गांधी से नहीं मिल पाने पर उदास था नन्हा फैन, फिर...

राहुल गांधी से नहीं मिल पाने पर उदास था नन्हा फैन, फिर हुआ कुछ ऐसा की लौटी मुस्कान ,देखे वीडियो

720
0

कन्नूर: राहुल गांधी ने बुधवार को केरल के कन्नूर जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे। यहां एक पांच साल का लड़का कांग्रेस अध्यक्ष की एक झलक पाने के लिए लगभग पांच घंटे तक इंतजार करता रहा। लड़का राहुल गांधी का फैन है। उम्मीद के साथ राहुल से मिलने पहुंचे नन्हे फैन को सुरक्षा कारणों से निराश होकर लौटना पड़ा और वह राहुल गांधी से नहीं मिल सका। लेकिन इसके बाद राहुल गांधी ने कुछ ऐसा किया कि बच्चे के चेहरे पर वापस मुस्कान बिखर गई।

राहुल गांधी के नए वायनाड ट्विटर अकाउंट पर गुरुवार को ‘नंदन’ के बारे में एक पोस्ट नजर आया जिसमें बताया गया कि कांग्रेस अध्यक्ष से बात करने की उनकी इच्छा पूरी हुई। एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ‘नन्हें राहुल प्रशंसक’ के पिता को एक फोन कॉल आया, फोन से आवाज आई, ‘हाय, मैं राहुल गांधी से हूं। क्या मैं लड़के के साथ बोल सकता हूं’ और इसी के साथ नन्हा नंदन चहक उठा।

 

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नंदन बुधवार सुबह 5 बजे अपने माता-पिता के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा था, लेकिन हॉल के अंदर दाखिल नहीं हो सका। 7 साल के लड़के ने एक खास शर्ट पहन रखी थी जिस पर राहुल गांधी की एक फोटो लगी हुई थी। साथ ही बच्चे की शर्ट पर लिखा था- ‘सबसे पसंदीदा व्यक्ति’।

नंदन को राहुल गांधी से मिलने को लेकर उम्मीद से भरे हुए थे। यहां राहुल गांधी का कांग्रेस के कार्यक्रम को सुबह 9 बजे संबोधित करने वाले थे। सुरक्षा कारणों से बच्चे की मुलाकात राहुल गांधी से नहीं कराई जा सकी और उसे मायूस होकर लौटना पड़ा।

राहुल गांधी के नए वायनाड ट्विटर अकाउंट पर गुरुवार को ‘नंदन’ के बारे में एक पोस्ट नजर आया जिसमें बताया गया कि कांग्रेस अध्यक्ष से बात करने की उनकी इच्छा पूरी हुई। एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ‘नन्हें राहुल प्रशंसक’ के पिता को एक फोन कॉल आया, फोन से आवाज आई, ‘हाय, मैं राहुल गांधी से हूं। क्या मैं लड़के के साथ बोल सकता हूं’ और इसी के साथ नन्हा नंदन चहक उठा।

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here