Home National बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ने दिया विवादित बयान

बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ने दिया विवादित बयान

431
0

भोपाल: लोकसभा चुनाव 2019 में उम्मीदवारों को अपने बोल पर काबू नहीं है। हर दिन कोई ने कोई उम्मीदवार विवादित बयानबाजी कर रहा है। इसी कड़ी में भोपाल सीट से बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने 26/11 मुंबई आतंकी हमलों का जिक्र करते हुए विवादित बयान दिया है। प्रज्ञा ने मुंबई एटीएस के तत्कालीन प्रमुख दिवंगत हेमंत करकरे पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। साध्वी प्रज्ञा ने भोपाल में मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि उन्होंने करकरे से कहा था कि तुम्हारा सर्वनाश होगा। इस दौरान प्रज्ञा ने कांग्रेस को भी निशाने पर लिया। साध्वी प्रज्ञा ने हिरासत के दौरान उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि इतनी यातनाएं दीं इतनी गंदी गालियां दीं जो असहनीय थी मेरे लिए और मेरे लिए नहीं किसी के लिए भी। मैंने कहा तेरा सर्वनाश होगा। ठीक सवा महीने में सूतक लगता है। जब किसी के यहां मृत्यु होती है या जन्म होता है। जिस दिन मैं गई थी उस दिन इसके सूतक लग गया था। ठीक सवा महीने में जिस दिन इसको आतंकवादियों ने मारा उस दिन सूतक का अंत हो गया। मीडिया से बातचीत करते हुए साध्वी प्रज्ञा ने कांग्रेस पर अपने खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here