Home Rajasthan सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर जनता को पृथ्वी दिवस दिया पर...

सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर जनता को पृथ्वी दिवस दिया पर सन्देश

486
0

पृथ्वी को संरक्षण प्रदान करने के लिए और सारी दुनिया से इसमें सहयोग और समर्थन करने के लिए पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल को मनाया जाता है। इस दिन को 193 देशों ने अपना समर्थन प्रदान किया। अब इसके लिए विश्व स्तर पर कार्यकर्म को समन्वित किया जा रहा है। कई समुदायों ने पृथ्वी सप्ताह का समर्थन करते हुए पुरे सप्ताह पुरे विश्व के पर्यावरण सम्बन्धी मुद्दों पर ध्यान केन्द्रित कर पृथ्वी को बचाने के लिए अनुकरणीय कदम उठाने का फैसला किया गया है।
इसी बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा- “इस पृथ्वी दिवस पर आओ हम मिलकर संकल्प ले कि हम मां पृथ्वी को सुरक्षित रखेंगे और इसे सुरक्षित रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाएंगे। और अपने प्राकृतिक स्रोतों को बचाने कि पूरी कोशिश करेंगे।”

क्यों है पृथ्वी दिवस खास-
पृथ्वी दिवस का महत्व मानवता के संरक्षण के लिए बढ़ जाता है, यह हमें जीवाश्म इंधन के उत्कृष्ट उपयोग के लिए प्रेरित करता है। इसको मनाने से ग्लोबल वार्मिंग के प्रचार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जो की हमारे जीवन स्तर में सुधार के लिए प्रेरित करता है। यह उर्जा के भण्डारण और उसके अक्षय के महत्व को बताते हुए उसके अनावश्यक उपयोग के लिए हमे सावधान करता है। जीवन संपदा को बचाने के लिए पर्यावरण को ठीक रखने के बारे में जागरूक रहना आवश्यक है।

जनसंख्या की बढ़ोतरी ने प्राकृतिक संसाधनों पर अनावश्यक बोझ डाल दिया है। इसलिए इसके संसाधनों के सही इस्तेमाल के लिए पृथ्वी दिवस जैसे कार्यकर्मो का महत्व बढ़ गया है। लाइव साइंस आईपीसीसी अर्थात जलवायु परिवर्तन पर अंतर-सरकारी पैनल के मुताबिक 1880 के बाद से समुद्र स्तर 20% बढ़ गया है, और यह लगातार बढ़ता ही जा रहा है। यह 2100 तक बढ़ कर 58 से 92 सेंटीमीटर तक हो सकता है, जो की पृथ्वी के लिए बहुत ही ख़तरनाक है। इसका मुख्य कारण है ग्लोबल वार्मिंग की वजह से ग्लेशियरों का पिघलना जिसके करण पृथ्वी जलमग्न हो सकती है। आईपीसीसी के पर्यावरणविद के अनुसार 2085 तक मालदीव पूरी तरह से जलमग्न हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here