Home National सड़क हादसे मेंं दुल्हन समेत चार की मौत

सड़क हादसे मेंं दुल्हन समेत चार की मौत

391
0

सुनहरे अरमान सजाए दुल्हन मायके से विदा तो हुई लेकिन ससुराल पहुंचने से पहले ही उसकी जान चली गई। पंजाब के लुधियाना शहर में सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियों को मातम  में बदल दिया।हादसा लुधियाना के टंडारी कला के पास का है,हादसे में दुल्हन समेत चार लोगों की मौत हो गई।निकाह से घर लोट रहे अंजुम की गाड़ी सामने से आ रही कंबाइन से जा टकराई। हादसे में  दूल्हे अंजुम समेत दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।मृतकों की पहचान दुल्हन हिना, जहरीन, जमशेद और हुस्ना बानो के रूप में हुई। वहीं दुल्हा अंजुम और रूकसाना घायल हैं। घायलों को एसपीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया।परिवार लुधियाना के टिब्बा रोड का रहने वाला है।हादसे की खबर लगते ही दोनों परिवारों में कोहराम छा गया। सभी लोग हरियाणा के यमुनानगर के जगाधरी से निकाह से लौट रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here