Home National मौसम विभाग का अलर्ट , ओडिशा की तरफ बढ़ रहा चक्रवाती तुफान

मौसम विभाग का अलर्ट , ओडिशा की तरफ बढ़ रहा चक्रवाती तुफान

463
0

दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात फनी का प्रभाव ओडिशा के ऊपर भी पड़ने की सम्भावना है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए जानकारी दि की चक्रवाती तूफान ‘फनी’ सक्रिय होने के बाद 30 अप्रैल को ओडिशा के तट से टकराएगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि यह तूफान 1 मई तक उत्तर-पूर्व एवं उत्तर-पश्चिम की तरफ गति करेगा । सोमवार को राज्य सचिवालय में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई जिसमें मुख्य सचिव आदित्य प्रसाद पाढ़ी ने मीडिया को चक्रवात की जानकारी देते हुए कहा है कि फनी तूफान ओडिशा के स्थल भाग से नहीं टकराएगा। केवल तटीय क्षेत्र से होते हुए आगे बढ़ेगा। ऐसे में इसके प्रभाव से भारी बारिश होगी एवं इस दौरान 40 से 50 किमी. की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान लगाया गया है। इसके लिए सतर्कता के हिसाब से ओड्राफ की 20 टीम तथा एनडीआरएफ की 10 यूनिट को सतर्क रखा गया है।

विशेष राहत आयुक्त विष्णुपद सेठी ने कहा है कि चक्रवात का इस समय  आना नया है,  भारतीय मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सभी जिलाधीशों को सूचित कर दिया गया हैं। फनी के प्रभाव से 2 मई से तटीय ओडिशा में बारिश होगी।सुरक्षा की दृष्टी  से सभी बाढ़ आश्रय स्थल को तैयार कर दिया गया है। एनडीआरएफ एवं ओड्राफ की टीम तथा दमकल विभाग की टीम भी तैयार है। फनी चक्रवात तमिलनाडु ए​वं आन्ध्र प्रदेश में स्थल भाग से टकराएगा। 30 अप्रैल तक फनी भयंकर रूप ले लेगा। 1 मई से गतिपथ बदलेगा। तूफान से निपटने के लिए राज्य प्रशासन की तरफ से सभी प्रकार के इंतजाम कर लिए गए हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here