Home Rajasthan चुनावी ड्यूटी पर तैनात जवानों को रहना पड़ा दो दिन तक भूखा..

चुनावी ड्यूटी पर तैनात जवानों को रहना पड़ा दो दिन तक भूखा..

390
0
देश में लोकतंत्र का महापर्व चल रहा है। इस महापर्व में पुलिस भी अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं। लेकिन ड्यूटी के दौरान भुगतान नहीं होने पर 200 जवानों को दो दिनों तक भूखा रहना पड़ा। इसके बाद उनका गुस्सा चरम पर था और उन्होंने आगे चुनावी ड्यूटी करने से मना कर दिया। मामला राजस्थान के बांसवाड़ा जिले का है जहा होमगार्ड के 200 जवानों को तैनात किया गया है। शहर के स्कूल में ठहरे इन जवानों ने बताया कि उनको को दिन तक पैसा नहीं मिला और उनका खाना मैस में बनता है इसी वजह से वो दो दिन से भूखे है ऐसी परिस्थिति में प्रशासन ने उन्हें बिना भुगतान किए चूरू और भरतपुर में ड्यूटी के लिए रवाना कर रहे है बाड़मेर डी कंपनी के जवान खेरसिंह ने कहा कि वह पूरे भारत में ड्यूटी करने को तैयार है पर बिना भुगतान काम नहीं चलेगा। उनका कहना है कि वह अधिकारियों के आदेशों का पालन करने के लिए तैयार हैं लेकिन भूखे पेट काम नहीं हो सकता है इसके बाद प्रशासन के अफसर जवानों तक पहुंचे और उन्हें बताया कि दो दिन का भुगतान करने का आदेश जारी हो गया है। जो उन्हें जल्द मिल जाएगा। इसके बाद जवान ड्यूटी करने के लिए तैयार हुए।तौसाराम नाम के जवान के अनुसार पहले एडवांस राशि जमा की जाती है जिसके बाद मेस में खाना बनता है लेकिन ऐसा न होने की वजह से दो दिनों तक मेस में खाना नहीं बन रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here