Home Politics गुढ़ागौड़जी हादसाः मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतकों के परिजनों को 1-1 लाख...

गुढ़ागौड़जी हादसाः मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतकों के परिजनों को 1-1 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

375
0
CM Ashok Gehlot

The Angle
जयपुर।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर संवेदनशीलता दिखाई है। झुंझुनूं के गुढ़ागौड़जी हादसा में 11 मृतकों के परिजनों को 1-1 लाख रुपये और घायलों को 20-20 हजार रुपये मुआवजे का ऐलान किया गया है। यह राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष से दी जाएगी। यह जानकारी कलेक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी ने दी है। वहीं उपखंड़ अधिकारी आज ही पीड़ितों को यह राशि सौंपेंगे। सीएम गहलोत के इस फैसले पर मुख्यमंत्री सलाहकार जितेंद्र सिंह ने आभार जताया है। उन्होने कहा कि दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार गमजदा परिवार के साथ है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर जताया दुख

गौरतलब है की मंगलवार को गुढ़ागौड़जी में खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में एक जीप के टकरा जाने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि हादसे में कई घायल हो गए। हादसे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शोक व्यक्त किया है। मुख्य मंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा, “झुंझुनू के गुढ़ा गोरजी क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में 8 लोगों की मौत अत्यंत दुखद है। शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी गहरी संवेदना, भगवान उन्हें इस नुकसान को सहन करने की शक्ति प्रदान करें और मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here