Home International Anti-Corruption Day: भारत के ये राज्य रिश्वत लेने में सबसे आगे

Anti-Corruption Day: भारत के ये राज्य रिश्वत लेने में सबसे आगे

527
0
रिश्वत

द एंगल।

नई दिल्ली।

आज यानी 9 दिसंबर को दुनिया में अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने के पीछे का यह कारण है की लोगो को भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक किया जा सके। हम सभी ने अपने काम काज में किसी न किसी को कभी न कभी रिश्वत जरूर दी है। क्योकि ऐसा माना जाता है की हमारे देश में बिना किसी की जेब गर्म किए आपका काम नहीं हो सकता। इसका मकसद करप्शन को चेक कर उसे पूरी तरह से ख़तम करना है।

दुनिया में भ्रष्टाचार में भारत का स्थान-

अंतरराष्ट्रीय गैर सरकारी संगठन ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की मानें तो पूरी दुनिया में करप्शन के मामले में भारत 81वें स्थान पर है। वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान को इस सूची में 117वें नंबर पर माना गया है। दूसरी तरफ देश में ही सबसे करप्ट राज्यों पर भी अलग से एक रिचर्स हुई। इंडियन करप्शन सर्वे 2019 की इस रिपोर्ट में सबसे भ्रष्ट राज्यों की सूची जारी हुई है।

रिश्वत लेने में भारत के ये राज्य टॉप 5 में-

भ्रष्टाचार के मामले में भारत के कई राज्यों में जबरदस्त कम्पटीशन है। हर राज्यों में भ्रष्टाचारी कूट कूट के भरे हुए है। ऐसा कोई सरकारी दफ्तर नहीं होगा जहा कोई रिश्वत न लेता हो। इंडियन करप्शन सर्वे 2019 की रिपोर्ट में तेलंगाना का नाम पांचवें स्थान पर है। सर्वे के दौरान 67% लोगों ने माना कि उन्होंने घुस देकर काम कराया। जबकि 56% लोगों ने माना कि उन्होंने कई बार रिश्वत दी।

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर उत्तर प्रदेश का नाम आता है। यूपी में भी 74% ने स्वीकार किया कि उन्होंने रिश्वत देकर अपना काम कराया है। जबकि 57% लोगों ने माना कि उन्होंने कई बार रिश्वत दी है।

सबसे भ्रष्ट राज्यों की सूची में तीसरा नाम झारखंड का है। वहां के 74% लोगों ने माना कि उन्हें रिश्वत देकर काम कराना पड़ा। जबकि 50% ने माना कि उन्होंने कई बार रिश्वत दी थी।

इस रिपोर्ट के मुताबिक देश में दूसरा सबसे भ्रष्ट राज्य बिहार है। राज्य के 75% लोगों ने माना कि उन्हें काम कराने के लिए रिश्वत देनी पड़ी है। जबकि 50% लोगों ने कहा कि उन्होंने कई बार रिश्वत देकर काम कराया है।

इंडियन करप्शन सर्वे 2019 की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे भ्रष्ट राज्यों की सूची में राजस्थान नंबर एक पर है। यहां 78% लोगों ने माना कि उन्होंने काम कराने के लिए रिश्वत दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here