Home National मेवाड़-वागड़ में भाजपा की पहली वर्चुअल रैली आज, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी...

मेवाड़-वागड़ में भाजपा की पहली वर्चुअल रैली आज, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे संबोधित

503
0

दा एंगल।
जयपुर।
केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक साल पूरे होने पर भाजपा देशभर में वर्चुअल रैली कर रही है। रैली के माध्यम से नेता भाजपा सरकार के एक साल में किए गए कार्याे का बखान कर रही है। वर्चुअल रैली की शुरुआत अमित शाह ने पश्चिम बंगाल से की थी। इसके बाद से देषभर में भाजपा केन्द्र की रीति नीतियों और कार्यों को जनता तक पहुंचाने का काम का रही है।

भाजपा की राजस्थान में तीसरी रैली

राजस्थान में भी भाजपा ने अब तक दो रैली कर ली है। पहली रैली केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने की थी और दूसरी जेपी नड्डा ने की। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष पूर्ण होने पर मेवाड़-वागड़ को आज नई दिल्ली से केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी संबोधित करेंगे। भाजपा ने केन्द्र की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने के लिए कोरोना के इस संकट में वर्चुअल रैली का जो रोडमेप तैयार किया, यह उदयपुर संभाग की पहली रैली होगी।

गुलाबचंद कटारिया ने झौंकी पूरी ताकत

रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने पूरी ताकत लगाई और अंतिम दिन भी जिले में दौरा किया। वैसे रैली में उदयपुर के अलावा कोटा व अजमेर संभाग भी होगा। शाम 4 बजे गडकरी रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली है। गुलाबचंद कटारिया देर रात तक इस सोशल मीडिया की तैयारियों को खुद अंतिम रूप देने में जुटे। उन्होंने पूरी तकनीकी और अब तक की तैयारियों को जाना-समझा। संभाग के प्रभारी प्रमोद सामर व शहर जिलाध्यक्ष रवीन्द्र श्रीमाली से भी कटारिया ने ग्राउंड स्तर की तैयारियों की पूरी जानकारी ली। श्रीमाली ने सभी 12 मंडलों, सभी मोर्चो के पदाधिकारियों की वीसी से बैठकें ली।

रैली में एक बड़ी स्क्रीन भाजपा कार्यालय व बाकी 70 ही वार्डों में एलसीडी स्क्रीन लगाई जा रही है जहां पर सोशल डिस्टेंस के साथ रैली में गडकरी को सुनेंगे। इस वर्चुअल रैली को लेकर कटारिया ने पार्टी कार्यालय पर जिले के पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक भी की। कटारिया ने कहा कि सभी अपने सोशल प्लेटफॉर्म पर रैली से जुड़े। बैठक मैं सांसद अर्जुनलाल मीणा, विधायक फूलसिंह मीणा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here