भारत ने आज अंडमान निकोबार द्वीप समूह से ब्रह्मोज सुपरसोनिक क्रुज़ मिसाइल के लैंड अटैक वर्जन का परीक्षण किया। डीआरडीओ द्वारा विकसित मिसाइल का परीक्षण भारतीय सेना की ओर से किया गया था। इसके साथ ही ब्रह्मोज मिसाइल की स्ट्राइक रेंज अब 400 किलोमीटर से अधिक हो गई है। मिसाइल ने एक अन्य द्वीप समूह पर मौजूद अपने टारगेट को तय समय पर नष्ट किया हैं।
1.20 किलोमीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार से हमला कर सकती है ब्रह्मोज सुपरसोनिक क्रुज़ मिसाइल
आपको बता दे की ब्रह्मोज सुपरसोनिक क्रुज़ मिसाइल अपनी श्रेणी में दुनिया की सबसे तेज परिचालन प्रणाली है। ब्रह्मोज मिसाइल 28 फीट लंबी है। वही इसका वनज 3 हजार किलोग्राम है और इसमें 200 किलोग्राम के पारंपरिक और परमाणु हथियार लगाए जा सकते है। यह मिसाइल 300 से 800 किलोमीटर की दूरी पर भी अचूक निषाना लगा सकती है। वही यह 4300 किलोमीटर प्रतिघंटा यानी 1.20 किलोमीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार से हमला कर सकती है।
पिछले महीने भारतीय नौसेना ने अपने युद्धपोत आईएनएस चेन्नई से ब्रह्मोज मिसाइल का परीक्षण किया था जिसने 400 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद लक्ष्य पर प्रहार करने की अपनी क्षमता को प्रदर्षित किया था। भारत सुपरसोनिक कु्रज मिसाइल के लिए निर्यात बाजार खोजने पर भी काम कर रहा है। जिसे डीआरडीओ ने अपनी परियोजना पीजे 10 के तहत काफी हद तक स्वदेशी बना दिया है।