Home National मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का दावा, ढाई साल में दी एक लाख से...

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का दावा, ढाई साल में दी एक लाख से ज्यादा नौकरियां

383
0

The Angle

जयपुर।

बेरोजगारी के मुद्दे पर भाजपा के सवालों में घिरी कांग्रेस के बचाव में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आक्रमक हो गए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ढाई साल में लगभग एक लाख बेरोजगारों को नौकरी देने का दावा करने के साथ 26 हजार से ज्यादा कोर्ट में फंसी भर्तियों को सुलझाने की बात कही है। सोशल मीडिया पर जारी किए अपने बयान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि युवाओं के बेहतर भविष्य और सरकारी नौकरी का अवसर देने के लिए ग्राम विकास अधिकारी के 3896 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी है.

एक लाख सरकारी नौकरियां दी

ग्राम विकास अधिकारी के रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती के दृष्टिगत इस परीक्षा को समान पात्रता परीक्षा के दायरे से बाहर रखा गया है। प्रदेश सरकार ने ढाई साल में लगभग एक लाख सरकारी नौकरियां दी हैं. करीब 26 हजार नियुक्तियां, कोर्ट में अच्छी पैरवी कर युवाओं के हित में फैसले करवा कर दी हैं। प्रदेश सरकार भर्ती परीक्षाओं को शीघ्र आयोजित करने हेतु प्रतिबद्ध है. मेरी ओर से समस्त अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं। सरकार बेरोजगारों के लिए समय समय पर नई भर्तियां निकालती रहती है।

बेरोजगारी पर भाजपा ने लगाए थे गंभीर आरोप

बेरोजगारी के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी पिछले कई दिनों से अशोक गहलोत सरकार को सवालों के घेरे में रख रही थी। भाजपा के आरोप थे कि ढाई साल में कांग्रेस के शासन काल में युवाओं से जो वादे किए थे, सरकार उन वादों को पूरा नहीं कर सकी. जिसकी वजह से सरकार को पंचायत राज के चुनाव में युवाओं का समर्थन नहीं मिला। भाजपा लंबे समय से बेरोजगारों के हितों की अनदेखी का भी आरोप लगा रही थी। कांग्रेस सरकार ने भाजपा पर निशाना साधा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here