Home Rajasthan कोरोना पाॅजिटिव की बढ़ती संख्या पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जताई चिंता

कोरोना पाॅजिटिव की बढ़ती संख्या पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जताई चिंता

456
0

दा एंगल
जयपुर।
राजस्थान में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बेहद चिंतित हैं। वो हर हाल में प्रदेश में जल्द से जल्द इस वायरस से प्रदेश को मुक्ति दिलाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने अपनी तरफ से सभी कोशिशें शुरू कर दी है।

मुख्यमंत्री ने जताई चिंता

प्रदेश में बढ़ रहे इस वायरस से निपटने के लिए मुख्यमंत्री ने सभी लोगों से लाॅकडाउन का पालन करने और अपने घरों में रहने की अपील की है। राजस्थान में पिछले दो दिन में छह कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ प्रदेश में कोरोना पाॅजिटिव की संख्या 60 हो गई है। आज जोधपुर में एक पॉजिटिव मरीज पाया गया है। प्रदेश के कुल मरीजों में से 25 भीलवाड़ा में, 10 जयपुर में, 7 झुंझुनूं में, 7 जोधपुर में, 4 अजमेर में, 2-2 डूंगरपुर और प्रतापगढ़, 1-1 सीकर, पाली और चूरू में है। प्रदेश में अब तक जांच के लिए 2 हजार 899 सेम्पल आए हैं। इनमें से 2624 सेम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अभी 216 सेम्पल की रिपोर्ट आना बाकी है।

सरकारी कर्मचारी बने वाॅलंटियर

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना को लेकर हर रोज वीडियो कांफ्रेंसिंग करके अधिकारियों से फीडबैक ले रहे हैं। इतना ही नहीं वो अधिकारियों को हर तरह की स्थिति से निपटने के लिए भी निर्देश दे रहे हैं। सीएम ने कहा कि सरकारी कर्मचारी वॉलंटियर बनें और स्थानीय प्रशासन का सहयोग करें। प्रवासियों की सहायता के लिए दो अधिकारी लगाए गए हैं। कई निजी संस्थानों ने कोरोना पीड़ितों के लिए अपने भवन देने के प्रस्ताव भी दिए हैं। सीएम ने ऐसी सभी संस्थाओं का आभार जताया है।
सीएम अशोक गहलोत ने कांफ्रेंसिंग में पुलिस महानिदेशक से कहा कि इस संकट की घड़ी में जो भी पुलिसकर्मी अच्छा काम कर रहे हैं उनका सम्मान करना चाहिए। साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों से कहा कि वो इस लाॅकडाउन का सख्ती से पालन कराए जिससे राजस्थान जल्द से जल्द इस बीमारी से निजात पा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here