Home Rajasthan गलवान में शहीद हुए सैनिकों को प्रदेश कांग्रेस करेगी सलाम, मुख्यमंत्री गहलोत...

गलवान में शहीद हुए सैनिकों को प्रदेश कांग्रेस करेगी सलाम, मुख्यमंत्री गहलोत देंगे श्रद्धांजलि

470
0

दा एंगल।
जयपुर।
भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव लगातार जारी है। गलवान घाटी में भारत-चीन के सैनिकों में भिडंत हो गई थी। इस भिड़ंत में 20 से अधिक भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। इसको लेकर देशभर में राजनीति शुरू हो गई है। देशभर में कांग्रेस इसको लेकर केंद्र सरकार को लगातार घेर रही है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तो बार-बार मोदी पर इस बात को लेकर हमला बोल रहे हैं।

कांग्रेस ने पूछा पीएम से सवाल

चीन विवाद को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर की विपक्षी पार्टियों के साथ सर्वदलीय बैठक की। सर्वदलीय बैठक में पीएम मोदी ने बयान दिया था कि लद्दाख में कोई भी भारतीय सीमा में नहीं घुसा और किसी भी पोस्ट पर कब्जा नहीं है। इस बयान पर कांग्रेस सहित विपक्ष के कई नेताओं सवाल उठाए हैं। भारत-चीन मुद्दे पर कांग्रेस ने कहा कि हमारे जाबांज सैन्य अधिकारी और सैनिकों को दुश्मन के पास निहत्थे क्यों भेजा गया। किस हुक्मरान ने हमारे सैन्य अधिकारी और सैनिकों को यह आदेश दिया।

चीन के साथ लद्दाख में झड़प के मुद्दे पर राहुल गांधी लगातार केन्द्र सरकार पर हमलावर रहे हैं। राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट किया कि चीन ने हमारे सैनिकों को मारा. चीन ने हमारी जमीन हड़प ली। इन सबके बावजूद चीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ क्यों कर रहा है। कांग्रेस लगातार चीन के साथ सीमा विवाद पर सरकार को घेर रही है।

राजस्थान में चलाएगी अभियान

राजस्थान की कांग्रेस पार्टी शुक्रवार को प्रदेश में गलवान घाटी में शहीद हुए सैनिकों को नमन करेगी। इसके लिए पार्टी प्रदेशभर में शहीदों को सलाम दिवस मनाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अमर जवान ज्योति शहीद स्मारक जाकर गलवान घाटी में शहीद हुए सैनिकों को नमन करेंगे। वहीं कांग्रेस प्रदेशभर में speak up for our martyrs अभियान चलाएगी जिसके तहत शहीद सैनिकों की शहादत को लेकर श्रद्धांजलि दी जाएगी। प्रदेश कांग्रेस राहुल गांधी के निर्देशानुसार शुक्रवार को एक घंटे का मौन रखकर वीर सैनिकों की शहादत पर उनकी श्रद्धांजलि देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here