Home National महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के इस्तीफे पर CM गहलोत ने कहा- ये है...

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के इस्तीफे पर CM गहलोत ने कहा- ये है भाजपा का असली चेहरा

589
0

द एंगल।

जयपुर।

महाराष्ट्र की हुए राजनीतिक खेल ने सबको हिला कर रख दिया है। महाराष्ट्र की बदली राजनीती पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। और साथ ही में इस पुरे घटनाक्रम को सबक के तौर पर लेने को कहा है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस पूरे सियासी बदलाव पर मंगलवार को दो ट्वीट किये। जिसमे उन्होंने कहा की ‘यह उन सभी के लिए सबक है जो लोकतांत्रिक मूल्यों को तोड़-मरोड़कर अपना वर्चस्व कायम करना चाहते हैं।’

इस ट्वीट के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक और ट्वीट किया जिसमे उन्होंने लिखा की ‘विजय अंततः सत्य की ही होती है। आज संविधान दिवस के मुबारक मौके पर लोकतान्त्रिक मूल्यों की विजय हुई है और महाराष्ट्र की जनता को न्याय मिला है। संविधान दिवस पर यह घटना इतिहास में दर्ज हो गयी है, संविधान की जीत हुई है और बीजेपी का असली चेहरा सामने आ गया है।’

आपको बता दे की महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस की सरकार गिर गयी है। सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को बुधवार को बहुमत साबित करने को कहा था। लेकिन फ्लोर टेस्ट से पहले ही डिप्टी सीएम और सीएम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here