Home Politics सीएम अशोक गहलोत प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को जल्द देंगे तोहफा

सीएम अशोक गहलोत प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को जल्द देंगे तोहफा

479
0

दा एंगल।
जयपुर।
कहते हैं कि राजस्थान के मुखिया अशोक गहलोत कभी भी अपनी कहीं बात से कभी नहीं पलटते हैं। यह बात एक बार फिर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने साबित कर दिखाई है। मौजूदा वर्ष में सरकार ने युवाओं को 75 हजार नौकरियां देने का वायदा किया था। सरकार अपने इस वादे को जल्दी पूरा करने जा रही है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट में की थी घोषणा

मुख्यमंत्री अशोकगहलोत ने मौजूदा कार्यकाल के पहले बजट में अलग-अलग पदों पर 75 हजार भर्तियां करने की घोषणा की थी। सरकार अपने इस वादे को लेकर गंभीर है। सीएमओ राजस्थान के ट्वीटर पर इसको लेकर जानकारी भी दी गई है। इसमें कहा गया था कि सरकार 75 हजार नौकरियां देने का वादा पूरा करेगी। सरकार की पहली प्राथमिकता है कि बढ़ती बेरोजगारी की समस्या को दूर किया जाए। आइए सबसे पहले यह जान लेते हैं कि राजस्थान सरकार किस-किस विभाग में भर्तियां करने जा रही है और कितने पद खाली है।
राजस्व विभाग में 4646 पद
कृषि महकमे में 4 हजार पद
षिक्षा विभाग में 21600 भर्तियां
मेडिकल में 15 हजार भर्तियां
उच्च षिक्षा मंे 1000 पद
ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज में 5160 भर्तियां
गृह विभाग में 3 हजार

राज्य सरकार करेगी 75 हजार भर्तियां

इस तरह अन्य विभागों में मिलाकर राज्य सरकार मौजूदा वित्तीय वर्ष में 75 हजार भर्तियां करने जा रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जुलाई में पेश किए राज्य सरकार के बजट में यह भर्तियां करने का एलान किया था। ऐसे में सरकार की यह घोषणाएं युवाओं के लिए बेहद फायदे साबित होगी। भर्तियों की राह खुलते ही राजस्थान में एक हद तक बेरोजगारी की समस्या दूर हो जाएगी और प्रदेश की युवाओं को भी इससे राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके अलावा ईडब्ल्यूएस आरक्षण में अचल भूमि का प्रावधान हटाए जाने का सामान्य वर्ग ने स्वागत किया है। राज्य सरकार जल्द ही भर्तियाें का पिटारा खोलने जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here