Home Business सीएम गहलोत आज शाम लेंगे कैबिनेट की बैठक, नई पर्यटन नीति सहित...

सीएम गहलोत आज शाम लेंगे कैबिनेट की बैठक, नई पर्यटन नीति सहित हो सकते हैं कई अहम् फैसले

674
0

द एंगल।

जयपुर।

प्रदेश में करीब एक माह तक चले सियासी घमासान के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज शाम 5 बजे कैबिनेट की बैठक लेंगे। मुख्यमंत्री आवास पर होने वाली इस कैबिनेट बैठक में कैबिनेट के सभी सदस्य शामिल होंगे। बैठक में कई अहम् मुद्दों पर भी चर्चा होगी और की महत्वपूर्ण फैसले लिए जाने की संभावना जताई जा रही है।

कैबिनेट मीटिंग कल थी प्रस्तावित, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की वीसी के कारण टली

पहले यह कैबिनेट कल शाम साढ़े 4 बजे होनी प्रस्तावित थी, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की कांग्रेस शासित और समर्थित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को देखते हुए टाल दिया गया था। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री गहलोत की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) को क्रिकेट स्टेडियम बनाने के लिए जमीन देने पर चर्चा हो सकती है। बता दें आरसीए लंबे समय स्वयं का स्टेडिम बनाने के लिए सरकार से जमीन आवंटित करने की मांग करता आ रहा है।

खिलाड़ियों आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरी

यही नहीं खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरी देने के पूर्व के नियम में संशोधन को लेकर भी कैबिनेट विचार कर सकती है। इसके तहत 2016 के पूर्व के खिलाड़ियों को लाभ दिया जा सकता है। वहीं कुछ सेवा नियमों में संशोधन के मामले भी बैठक में रखे जा सकते हैं।

एक दिन की वेतन कटौती पर भी हो सकती है चर्चा

वहीं कैबिनेट की बैठक में सीएम, मंत्रियों तथा अधिकारियों-कर्मचारियों का कोरोना महामारी के चलते प्रदेश की अर्थव्यवस्था को हुए नुकसान को देखते हुए 1 दिन का वेतन काटने पर भी निर्णय हो सकता है। इससे पहले कर्मचारियों से आर्थिक सहयोग को लेकर मुख्य सचिव राजीव स्वरूप और एसीएस वित्त ने कर्मचारी संगठनों की बैठक भी ली थी, जिस पर कर्मचारी संगठनों से संकट की इस घड़ी में सरकार के साथ खड़े रहने की बात कही थी।

नई पर्यटन नीति पर पर भी होगी चर्चा

कोरोना काल में आर्थिक संकट से उबरने और प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कैबिनेट की बैठक में नई पर्यटन नीति पर चर्चा की भी संभावना जताई जा रही है। क्योंकि कोरोना काल में सबसे ज्यादा नुकसान पर्यटन क्षेत्र को ही हुआ है और इसे उबरने में अभी और समय लग सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि प्रदेश में करीब 20 साल बाद लाई जा रही नई पर्यटन नीति से कोरोना वायरस संक्रमण के कारण संकट का सामना कर रहे पर्यटन क्षेत्र को फिर से पटरी पर लाने में भी मदद मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here