द एंगल
नई दिल्ली।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटोनी ने आज प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार जमकर हमला बोला। उन्होने कहा की देश पाकिस्तान और चीन दोनों मोर्चों पर युद्ध जैसी स्थिति का सामना कर रहा है। इसके इतर मोदी सरकार ने सेना का मनोबल कम किया है।
मोदी सरकार नहीं दे रही देश की सुरक्षा को प्राथमिकता
एके एंटनी ने कहा, मुझे दुख है कि मोदी सरकार ने देश की सुरक्षा को प्राथमिकता नहीं दे रही है। यह पहली बार है, जब भारत को एक साथ दो मोर्चों पर युद्ध जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है, एक भारत-पाकिस्तान सीमा पर और दूसरा चीन के साथ पूर्वी लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं।
उन्होने कहा की बजट में भी केंद्र सरकार ने सीमाओं की सुरक्षा के लिए कुछ विशेष नहीं किया। देश के वीर जवानों की शहादत को अपने चुनावी प्रचार में उपयोग करने वाली सरकार ने रक्षा बजट में नाम मात्र वृद्धि कर भारत के सैनिकों को आत्मनिर्भर होने को मजबूर किया। वर्तमान सरकार सेना को कमजोर बनाने में जुटी हुई। हमारे वीर जवानों का मनोबल तोड़ रही है।
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और कपिल सिब्बल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए एंटनी ने कहा, थल सीमा ही नहीं जल सीमा पर भी चीन का खतरा बढ़ा हुआ है लेकिन सरकार बजट में बढ़ोत्तरी नहीं करके सेना का मनोबल गिरा रही है।
उन्होंने कहा, गलवान घाटी कभी भी विवादित नहीं था। 1962 में भी नही। ये हमेशा भारत का हिस्सा था लेकिन पहली बार वहां हमारी सेना को शहादत देनी पड़ी है। कांग्रेस नेता ने कहा कि डिसइंगेजमेंट के साथ अपने पेट्रोलिंग प्वाइंट को छोड़ना और बफर जोन बनाने का समझौता घुटने टेकने जैसा है।