Home National JNU हिंसा पर बोले कांग्रेसी नेता, कहा -भाजपा को शर्म आनी चाहिए

JNU हिंसा पर बोले कांग्रेसी नेता, कहा -भाजपा को शर्म आनी चाहिए

519
0
JNU

द एंगल।

नई दिल्ली।

देश की जानी मानी यूनिवर्सिटी JNU एक बार फिर उबल पड़ा है। हिंसा और मारपीट  की वजह से एक बार फिर से JNU सूर्खियों में है। रविवार 5 जनवरी की सुबह को जेएनयू कैंपस में आम दिन की तरह था, लेकिन शाम होते-होते नजारा पूरी तरह से बदल गया। कैंपस में भारी हिंसा और बवाल शुरू हो गया।

मारपीट, तोड़फोड़, हंगामा शुरू हो गया। नकाबपोश हमलावरों ने जेएनयू कैंपस में घुसकर छात्रों और शिक्षकों पर हमला बोला। जेएनयू छात्र संघ का दावा है कि ABVP ने हिंसा को अंजाम दिया है। ABVP के सदस्यों ने छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष के साथ-साथ कई छात्रों को पीटा। घायलों को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। अब इस विवाद पर सभी की प्रतिक्रियाएँ आ रही है।  एक एक कर के नजर डालते है किसने क्या कहा-

प्रियंका पहुंची JNU छात्रों से मिलने

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को जैसे ही इस हिंसा का पता चला वो तुरंत घायलों से मिलने AIMMS पहुंची जहा घायल छात्र ने उन्हें बताया पुलिस ने कई बार उसके सिर पर लात मारी।

फिर गांधी ने ट्वीट किया की, ‘किसी सरकार के लिए यह सचमुच बहुत शर्मनाक है जो अपने ही बच्चों पर हिंसा की अनुमति देती है और उसे बढ़ावा देती है।’ अब मोदी-शाह के गुंडे हमारे विश्वविद्यालयों में उपद्रव कर रहे हैं, हमारे बच्चों में भय फैला रहें हैं जिन्हें बेहतर भविष्य के लिए तैयार किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, इस सबके बावजूद, भाजपा नेता पूरी मीडिया में दिखा रहे हैं कि ये उनके गुंडे नहीं थे, जिन्होंने हिंसा की। लोगों को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता।

केंद्र सरकार पर राहुल का वार –

वही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा की नकाबपोश ठगों ने जेएनयू के छात्रों और शिक्षकों पर क्रूर हमला किया, जिसमें कई छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए, ये सब बेहद चौंकाने वाला है।

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1213850414258380807?s=20

 सीएम गहलोत ने बताया शर्मनाक –

राजस्थान के सीएम ने कहा की हम जेएनयू में हो रहे हमलों की कड़ी निंदा करते हैं। छात्रों, शिक्षकों की पिटाई की गई, हॉस्टल में तोड़फोड़ की गई और इसे रोकने के लिए अंदर कोई पुलिस नहीं पहुंची, जो सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात है। छात्रों की सुरक्षा के लिए पुलिस कुछ क्यों नहीं कर रही है? भाजपा की विभाजनकारी राजनीति विश्वविद्यालयों को बर्बाद कर रही है।

अब इस सब मे सोचने की बात ये है की ये हिंसा इतनी आसानी से कैसे हो गयी। इतने ज्यादा लोग हथियारों के साथ यूनिवर्सिटी में घुसे कैसे, सारे गार्ड्स कहा थे। कही सब पहले से प्लान तो नहीं किया गया था। सवाल कई है पर जवाब किसी के पास नहीं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here