Home Society कोरोना इफेक्ट: पत्नी से ऑनलाइन लूडो में हार पर बौखलाए पति ने...

कोरोना इफेक्ट: पत्नी से ऑनलाइन लूडो में हार पर बौखलाए पति ने तोड़ी रीढ़ की हड्डी

371
0

दा एंगल।
अहमदाबाद
कोरोना के कारण पूरे देश में लाॅकडाउन चल रहा है। यह लाॅकडाउन तीन मई तक के लिए किया गया है। कोरोना के चलते देश की अर्थव्यवस्था को गहरा झटका लगा है। देश के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठान के साथ सभी तरह की गतिविधियां ठप पड़ी है। लाॅकडाउन के चलते लोग अपने घरों में कैद रहने के लिए मजबूर है।

कोरोना से घरेलू हिंसा बढ़ी

लाॅकडाउन लोगों को कोरोना से बचाव के लिए लगाया था। इससे लोगों में संक्रमण नहीं फैले और देश जल्द कोरोना मुक्त हो जाए। लेकिन देखा गया है कि इन दिनों देश में लाॅकडाउन के कई जगह साइड इफेक्ट भी सामने आने लगे हैं। देश में घरेलू हिंसा के मामलों में इजाफा हुआ है, कहीं जगह तो शादी टूटने के की नौबत आ गई है। लाॅकडाउन का साइट इफेक्ट गुजरात के एक दंपती पर भी पड़ा है।

दरअसल, देशभर में लाॅकडाउन के चलते सभी घर में कैद है। लोग टाइम पास करने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। वहीं ऑनलाइन लूडो गेम इन दिनों परिवारों के लिए टाइमपास और एंटरटेनमेंट हो गया है। गुजरात के वडोदरा में यह एक परिवार के लिए कलह का कारण बन गया। ऑनलाइन लूडो खेल में एक पत्नी ने अपने पति को हरा दिया तो दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। झगड़ा यहां तक बढ़ा कि पति ने पत्नी की पीट-पीटकर कर रीढ़ की हड्डी तोड़ दी।

पत्नी को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इसकी शिकायत 181 अभयम हेल्पलाइन पर की गई। शिकायत के बाद मामला सामने आया। हेल्पलाइन के काउंसलर ने बताया कि 24 वर्षीय महिला वेमाली की रहने वाली है। वह घरों में ट्यूशन पढ़ाने का काम करती है। उसका पति एक इलेक्ट्रॉनिक कंपनी में काम करता है। लॉकडाउन में इन दिनों वह घर पर ही रह रही है। उसका पति भी घर पर था। दोनों ने टाइमपास के लिए ऑनलाइन लूडो गेम खेलने का फैसला लिया।

पत्नी से हारा तीन-चार बार

ऑनलाइन लूडो के खेल में पत्नी ने पति को तीन-चार बार हरा दिया। अपनी हार से पति इनका बौखला गया कि और पति-पत्नी के बीच जमकर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी की इतनी पिटाई कर दी की उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में पति को अपनी गलती का अहसास हुआ है और उसने अपनी पत्नी से माफी मांग ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here