Home International Health देश में एक बार फिर बढ़ा कोरोना का ग्राफ, बीते 24 घंटों...

देश में एक बार फिर बढ़ा कोरोना का ग्राफ, बीते 24 घंटों में 16, 488 नए मामले आए सामने

326
0

द एंगल
नई दिल्ली।
देश में एक बार फिर कोरोना वायरस का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 16 हजार 488 नए मामले सामने आए है। वहीं 113 लोगों ने इस संक्रमण के कारण अपनी जान गंवाई है। हालांकि 12 हजार 771 लोगों ने इस बीमारी को मात भी दी है।

कोरोना संक्रमण से अब तक 1,56,938 लोगों ने गंवाई जान

देश में अब संक्रमण के मामले बढ़कर एक करोड 10 लाख 79 हजार 979 हो गए है। वहीं कुल एक लाख 56 हजार 938 लोगों ने इस महामारी से अब तक अपनी जान गंवाई है और एक करोड 7 लाख 63 हजार 451 लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हुए है।

टीकाकरण अभियान पर भी है जोर

इसी के साथ देश में टीकाकरण अभियान भी जोरों पर चल रहा है। 26 फरवरी तक देशभर में 1 करोड़ 42 लाख 42 हजार 547 स्वास्थ्यकर्मियों और कोरोना योद्धाओं को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है। बीते दिन सात लाख 69 हजार 904 लोगों को टीका लगा। इससे एक दिन पहले सर्वाधिक 8 लाख 1 हजार 480 लोगों को टीका लगा।

1 मार्च से वैक्सीन का दूसरा चरण होगा शुरू

वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था. सरकार ने फैसला किया है कि 60 साल से अधिक उम्र के लोगों और किसी दूसरी बीमारी से ग्रसित 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को एक मार्च से कोरोना वायरस रोधी टीका सरकारी केंद्रों पर निशुल्क लगाया जाएगा।

एक्टिव केस मामले में भारत 13वें स्थान पर

एक्टिव केस के मामले में दुनिया में भारत अब 13वें स्थान पर आ गया है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। रिकवरी दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारत में हुई है। मौत के मामले में अमेरिका, ब्राजील और मैक्सिको के बाद भारत का नंबर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here