द एंगल
नई दिल्ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशभर में कोरोना टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री के साथ विडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए तीन हजार से ज्यादा केंद्र जुडे। अभियान का शुभारंभ कर पीएम मोदी ने देशवासियों को बधाई दी और कहा की आज से भारत में सबसे बडा टीकाकरण अभियान शुरू हुआ है। बहुत कम समय में कोरोना की वैक्सीन आई है। वहीं कई और वैक्सीन पर भी तेजी से काम चल रहा है। ये दोनो स्वेदशी वैक्सीन भारत की दक्षता का सबूत है।
पीएम ने कहा की आज के दिन का पूरे देश को बेसब्री से इंतजार था। वैक्सीन बनाने वालों ने दिन रात काफी मेहनत की है। वैज्ञानिका लगातार वैक्सीन बनाने के काम में जुटे रहे। पीएम ने कहा की मानव जब जोर लगाता है तो पत्थर पानी बन जाता है।
कम समय में दो मेड इन इंडिया वैक्सीन हुई तैयार- पीएम
भारत पहले चरण में ही तीन करोड लोगों का टीकाकरण कर रहा है। दूसरे चरण में हमें इसको 30 करोड़ की संख्या तक ले जाना है। जो बुजुर्ग हैं, जो गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं, उन्हें इस चरण में टीका लगेगा। आप कल्पना कर सकते हैं, 30 करोड़ की आबादी से ऊपर के दुनिया के सिर्फ तीन ही देश हैं- खुद भारत, चीन और अमेरिका।
भारत के वैक्सीन वैज्ञानिक, हमारा मेडिकल सिस्टम, भारत की प्रक्रिया की पूरे विश्व में बहुत विश्वसनीयता है। हमने ये विश्वास अपने ट्रैक रिकॉर्ड से हासिल किया है। पीएम ने कहा की विदेष वैक्सीन की तुलना में हमारी वैक्सीन सस्ती है।
वैक्सीन की दो डोज लगानी है जरूरी
पीएम ने कहा की मैं ये बात फिर याद दिलाना चाहता हूं की कोरोना वैक्सीन की 2 डोज लगनी बहुत जरूरी है। पहली और दूसरी डोज के बीच लगभग एक महीने का अंतराल भी रखा जाएगा। दूसरी डोज लगने के 2 हफ्तें बाद ही आपके शरीर में कोरोना के विरूद्ध जरूरी शक्ति विकसित हो पाएगी।
अफवाहों से बचें
इसी के साथ पीएम ने लोगो से अफवाहों से बचने की अपील की। साथ ही कहा की वैक्सीन के बाद भी मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी है। कोरोना काल को समय याद कर पीएम भावुक हो गए। उन्होने कहा की वो समय याद कर मन दुखी होता है। उस समय कई लोगों ने अपनी जान गवांई है।