दा एंगल।
जयपुर।
महानिदेशक पुलिस भूपेंद्र सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। महानिदेशक पुलिस भूपेंद्र सिंह मुख्यालय में आयोजित मीडिया वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर छोटी घटनाओं के कारण शहर के कुछ क्षेत्रों में माहौल तनावपूर्ण हुआ। अब स्थिति नियंत्रण में है। महानिदेशक पुलिस ने इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए अफवाओं पर ध्यान नहीं देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रकरण में पांच मुकदमे दर्ज किए गए हैं और 15 लोगों को गिरफ्तार गया है।